दो माह के बच्चे को छोड़कर डॉक्टर जाकिर हुसैन वार्ड की एक विवाहित महिला हुई अल्लाह को प्यारी | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

दो माह के बच्चे को छोड़कर डॉक्टर जाकिर हुसैन वार्ड की एक विवाहित महिला हुई अल्लाह को प्यारी | New India Times

मोमिन जमात बुरहानपुर की प्रबंध कारिणी समिति के सदस्य जाकिर मदन के परिवार में यह पीड़ादायक समाचार अत्यंत दुख के साथ पढ़ा और सुना जाएगा कि क़ारी जाबिर हुसैन की 30 वर्षीय छोटी बहू रुबीना बानो पति मोहम्मद आमिर का गुरुवार की शाम आकस्मिक निधन हो गया। मृतिका रुबीना ने अपने पीछे 2 माह का बच्चा भी छोड़ गई। दिवंगत का जनाजा शुक्रवार को प्रातः 9:00 डॉ जाकिर हुसैन वार्ड से उठाया गया एवं दाई अंगा कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया गया। जनाजे की नमाज क़ारी जाबिर हुसैन ने पढ़ाई। जनाजे में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। अल्लाह से प्रार्थना है कि वह मरहूमा को करवट करवट जन्नत नसीब फरमाए और शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.