गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन जुन्नारदेव ब्लॉक के तत्वधान में रैली निकालकर दशहरा में रावण का पुतला दहन नहीं करने को लेकर राज्यपाल के नाम थाना प्रभारी को सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन जुन्नारदेव ब्लॉक के तत्वधान में रैली निकालकर दशहरा में रावण का पुतला दहन नहीं करने को लेकर राज्यपाल के नाम थाना प्रभारी को सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

गोंडवाना साम्राज्य के महाराजा रावण दहन के विरोध में एवं महिषासुर की आपत्तिजनक मूर्ति बनाकर आदिवासियों का अपमान करने के विरोध में उतरे सर्व आदिवासी समाज और जीएसयू संगठन के माध्यम से राजपाल के नाम थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में मांग की गई है कि जल्द से जल्द रावण दहन पर रोक लगाई जाए अन्यथा सर्व आदिवासी समाज उग्र आंदोलन करेगा जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
गोंड़वाना स्टूडेंट यूनियन जुन्नारदेव ब्लॉक एवं समस्त पदाधिकारी जिसमें गोंड़वाना स्टूडेंट यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष आकाश धुर्वे, ब्लॉक प्रभारी गोपाल सिरसाम, संदीप कुडोपा, कैलाश इरपची, कमलनाथ सिरसाम, बबलू सिरसाम, उमेश धुर्वे, राहुल सिरसाम एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.