कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग पर कार्यक्रम आयोजित | New India Times

पंकज शर्मा , ब्यूरो चीफ धार (मप्र), NIT:

कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग पर कार्यक्रम आयोजित | New India Times

आज विकासखंड शिक्षा कार्यालय परिसर तिरला मेंं शासकीय कर्मचारी संगठन ब्लॉक तिरला व लायंस क्लब ऑफ तिरला द्वारा कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए समस्त शासकीय कर्मचारी द्वारा मास्क की उपयोगिता व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने व फेस मास्क का उपयोग करने की शपथ ली इसके साथ ही फेस मास्क का वितरण भी किया गया।
शपथ ग्रहण विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री अनिल व्यास द्वारा दिलाई गई व समस्त कर्मचारियों को सोशल डिस्टेंसिंग व फेस मास्क अभियान के तहत जानकारी दी व संकल्प लिया गया कि हम मास्क का उपयोग व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अच्छे से करते हुए अन्य लोगों को भी प्रेरित किया जाएगा।
इस अवसर पर समस्त कर्मचारी, पुलिस विभाग के अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.