शान्ति समिति की बैठक में सभी धार्मिक त्यौहारों को शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुये मनाने पर बनी सहमति | New India Times

रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

शान्ति समिति की बैठक में सभी धार्मिक त्यौहारों को शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुये मनाने पर बनी सहमति | New India Times

दमुआ नगर के सभी गणमान्य नागरिकों, सार्वजनिक दुर्गा पुजा समितियों, राजनैतिक दलों के प्रमुखों, मंदिर, मस्जिद, चर्च, बौद्ध विहार समिति एवं गुरुद्वारा प्रबंध समितियों के प्रमुखों की उपस्थिति में विचार-विमर्श करने उपरान्त शासन के दिशा-निर्देशों से सबको अवगत कराया गया। कोरोना संक्रमण से पूरे समाज को बचाने के लिये नियमों का पालन करना हम सब की जिम्मेदारी है। दमुआ थाना प्रांगण में शांन्ति समिति की बैठक में श्री दुर्गा नवमी, विजयादशमी, ईद मिलाद उन्नबी, शरद पूर्णिमा, महर्षि बाल्मीकि जयंती को दृष्टिगत रखते हुए की उक्त सभी तीज त्यौहार सभी वर्ग विशेष के लोग अपनत्व आत्मीयता व सौहार्दपूर्ण ढंग व शांति पूर्ण माहौल में कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए शासन के नियमों का पालन करते हुए मना सकें इसकी सहमति बनी। दमुआ थाना परिसर में एसडीएम एम.आर धुर्वे एवं एसडीओ (पुलिस) एस के सिंह, तहसीलदार कमलेश राम नीरज, नायब तहसीलदार कु. पूर्णिमा खण्डायत, थाना प्रभारी कोमल दियावार एवं सभी गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.