'महिलाओं के सम्मान में बीजेपी मैदान में, बंद करो झूठा नारा: सैयद अजीज अशरफ | New India Times

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकर नगर (यूपी), NIT:

'महिलाओं के सम्मान में बीजेपी मैदान में, बंद करो झूठा नारा: सैयद अजीज अशरफ | New India Times

जिले के बसखारी थाना क्षेत्र अंतर्गत दरगाह किछौछा में जहां सैयद अजीज अशरफ सामाजिक कार्यकर्ता ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ कैंडल मार्च निकालकर युवती को श्रद्धांजलि अर्पित की। हाथरस में हुए गैंगरेप के विरोध में शनिवार शाम 7:30 बजे बसखारी जमा मस्जिद पूर्वी चौराहे से पश्चिमी चौराहे तक युवाओं से लेकर समाजसेवी कार्यकर्ताओं ने शांति कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया, सैयद अजीज अशरफ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित युवती के साथ दुष्कर्म के बाद उसके साथ आरोपियों ने हैवानियत का कृत्य किया। जिसके बाद उसने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना को लेकर एक बार फिर पूरे देश में लोगों मे आक्रोश फूट पड़ा है सरकार की तानाशाही मीडिया तक को गांव में जाने से रोक दिया गया आखिर क्या दिखाना चाहती है सरकार जिसको लेकर समूचे प्रदेश में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन और कैंडल मार्च निकाले जा रहे हैं। बेटी बचाओ” बेटी पढ़ाओ” का नारा सरकार का फ्लॉप हुआ श्री अशरफ ने कहा कि बलात्कारियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले कैंडल मार्च के दौरान योगी सरकार मुर्दाबाद व मनीषा को न्याय दो हत्यारों को फांसी दो जैसे नारों से जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ इस दौरान अली रजा ,सोनू खान, अफताब अहमद, गुलाम रहमानी, शादाब, आलम, अजीम, शाकिर, हबीबुल्ला, जबीउल्लाह, सिद्धकी, सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.