हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

महाराजपुरा और बिजौली पुलिस ने अवैध हथियार लेकर घूम रहे दो बदमाशों को चेकिंग के दौरान धर दबोचा है जबकि वो किस वारदात की फ़िराक़ में थे, इसकी पड़ताल की जा रही है।
सीएसपी महाराजपुर रवि सिंह भदौरिया के मुताबिक़ महाराजपुर पुलिस इलाक़े में चैकिंग कर रही थी। इस दौरान एक युवक पुलिस को देख बाइक छोड़कर पैदल भागने लगा। उसके पास एक झोला भी। उसे देख चैकिंग मे तैनात पुलिस जवानों ने उसका पीछे किया और दबोच लिया। झोले मे उसके पास से एक अधिया मिली। पकड़े गये युवक ने अपना नाम सईद खान निवासी चकराय पुर बताया। पुलिस ने आर्म्स एक्ट मे आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है। वहीं बिजौली थाना प्रभारी साधना सिंह कुशवाह के मुताबिक़ पुलिस की सुपावली गाँव मे चैकिंग लगी हुई थी। इस दौरान बाइक पर सवार दो लोगो को पुलिस ने संदेह के आधार पर दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से अधिया व लोडेड कट्टा बरामद हुए। पकड़े गये युवकों के नाम केदार व वीरु है। थाना प्रभारी साधना के मुताबिक़ दोनो के ख़िलाफ़ आर्म्स एक्ट की कार्रवाई की गई है।
