सहारा कंपनी द्वारा जमाकर्ता का भुगतान नहीं करने पर थाने में की गई शिकायत, अवधि पूर्ण होने के बाद भी नहीं दी जा रही है जमा राशि, अवधि बढ़ाने के लिए दबाब का आरोप | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

सहारा कंपनी द्वारा जमाकर्ता का भुगतान नहीं करने पर थाने में की गई शिकायत, अवधि पूर्ण होने के बाद भी नहीं दी जा रही है जमा राशि, अवधि बढ़ाने के लिए दबाब का आरोप | New India Times

देवरी नगर में लंबे समय से संचालित सहारा कंपनी में निवेश करने के बाद भी जमाकर्ताओं की राशि भुगतान न होने को लेकर परेशान पीडि़त द्वारा देवरी थाने में शिकायत कर भुगतान दिलाये जाने की मांग की गई है।निजी बैंक एवं चिटफंड कंपनिया में अपनी श्रम अर्जित रकम के समय पर भुगतान न होने सहित आधा अधूरा भुगतान देकर सेटलमेंट के विभिन्न मामले सामने आते रहते हैं। ताजा मामला सहारा क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी की देवरी फ्रेंचाइजी का है जिसके जमाकर्ता द्वारा देवरी पुलिस थाने, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी एवं एसडीएम को मैनेजर द्वारा अवधि पूर्ण होने के बाद भी भुगतान न दिए जाने की शिकायत की गई है। निशांत जैन निवासी झुनकू वार्ड देवरी द्वारा की गई इस शिकायत में बताया गया कि उसके द्वारा सहारा इण्डिया देवरी शाखा में उसके ऐजेंट के माध्यम से वर्ष 2012 में पांच फिक्स डिपाजिट पॉलसिया कराई गई थी जो श्रीमति सुनीता जैन एवं श्री निर्मल जैन के नाम से थी जिसमें से 2 पालसियों की समय अवधि दिसम्बर 2019 में पूर्ण हो चुकी है साथ ही 3 पालसियों की अवधि मार्च 2020 में निर्धारित अवधि पूर्ण हुई है। जिनका कुल भुगतान 1 लाख 65 हजार रूपये प्राप्त होना है। उक्त
पालसियों का भुगतान जब वह लेने गया तो उसे बहला फुसला कर भगा दिय गया।
आवेदन में आरोप लगाया गया कि उसे पॉलसियों की अवधि पुनः बढ़ाये जाने के लिए दबाब बनाया जा रहा है साथ ही उससे कहा जा रहा है कि 100 प्रतिशत भुगतान नहीं हो पायेगा। प्रार्थी ने बताया कि उसे पैसों की सख्त आवश्यकता है परंतु भुगतान प्राप्त नहीं हो पा रहा है इसलिए पुलिस उसका भुगतान करवाये। बुरे वक्त एवं भविष्य की योजनाओं को पूर्ण करने के लिए बैंक में अपनी बचत जमा करने वाले जमाकर्ताओं के साथ संबंधित संस्थान का रवैया सर्वथा गैरवाजिब है। मामले के संबंध में देवरी थाना प्रभारी कृपाल मार्को का कहना है कि सहारा इंडिया देवरी शाखा द्वारा जमा राशि का भुगतान न किये जाने का शिकायती आवेदन प्राप्त हुआ है। मामला संज्ञान में लेकर पुलिस विवेचना के उपरांत नियमानुसार कार्रवाई करेगी। मामले में सहारा इंडिया देवरी शाखा के फ्रेंचाइजी मैनेजर से फोन पर कई बार संपर्क करने का प्रयास करने के बाद भी कोई संपर्क नहीं हो सका है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article