उठो युवा और ललकार दो, कहो मोदी सरकार से रोजगार दो: आज़ाद मिर्ज़ा | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

उठो युवा और ललकार दो, कहो मोदी सरकार से रोजगार दो: आज़ाद मिर्ज़ा | New India Times

भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा सोशल मीडिया पर एक मुहिम चलाई गई जिसमें कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारियों को बेरोजगार युवाओं को अपनी एक वीडियो बनाकर डालनी थी जिसमें उन्हें बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार की मांग करनी थी जिसके तहत राष्ट्रीय अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग संगठन के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष व कांग्रेस सेवादल धौलपुर ब्लॉक अध्यक्ष आजाद मिर्जा ने बताया कि जिस तरह से पिछले 6 वर्ष से केंद्र की भाजपा सरकार बेरोजगार युवाओं के साथ दुर्व्यवहार कर रही है उन्हें धोखा दे रही है वो बेहद निंदनीय है। मोदी सरकार ने सत्ता में आने से पूर्व देश के युवाओं को दो करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष देने का वादा किया था जिस पर वह अब तक विफल रहे हैं, अगर हम इस वर्ष हुए एक सर्वे के मुताबिक लॉकडाउन में मई की शुरुआत तक थी लगभग 14 करोड़ सरकारी व गैर सरकारी संस्था में कार्यरत कर्मचारियों ने अपना रोजगार खोया है। यह आंकड़ा युवाओं को डराने वाला है। अगर इसी तरह चलता रहा तो हमारे देश में बेरोजगारी के अलावा कुछ नहीं होगा और क्राइम अपनी चरम सीमा पर होगा। मोदी सरकार जिस तरह से हर विभाग में नियुक्तियां खत्म कर रही है और ज्यादातर विभागों को प्राइवेट कर रही है यह बात गलत है इससे हमारे देश में बेरोजगारी बढ़ेगी ही की ना कि कम होगी। मोदी सरकार को अपनी तानाशाही खत्म करके बेरोजगार युवाओं के बारे में सोचना चाहिए जिससे देश का युवाओं का व देश का भला हो सके और देश एक अच्छी राह पर चल सके। आज देश की अर्थव्यवस्था पूरे विश्व में सबसे निचले स्तर पर है। आजादी के बाद आज तक कभी इतनी बुरी स्थिति हमारे देश की नहीं हुई है जितनी पिछले 6 वर्षों में हो गई है अतः मोदी सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए और देश के भले के बारे में सोचना चाहिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article