नवागत कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने किया नगर भ्रमण  | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

नवागत कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने किया नगर भ्रमण  | New India Times

झाबुआ जिले के राणापुर नवागत कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने नगर का भ्रमण किया और हर वार्ड की वास्तविक स्थिति को नजदीक से जाना और देखा।
भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने सीएमओ विनोद बारचे को निर्देश देते हुए कहा कि जहां भी को़विड पेशेंट पाए जाते हैं वहां पर प्रॉपर कंटेंटमेंट एरिया बनाया जाए और जो कंटेनमेंट जोन है उसे खुला ना रखा जाए, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा अधिक बढे नहीं।
नगर के लोगों ने कलेक्टर श्री सिंह को राणापुर नगर में कोरोना के रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने का निवेदन किया लोगों ने कहा कि नगर में जो कोरोना पॉजिटिव मरीज आ रहे हैं उनके वहां कंटेनमेंट जोन तत्काल बनाए जावे, नगर की ओर से कलेक्टर को यह भी निवेदन किया गया है कि वर्तमान में राणापुर मे सर्वाधिक कोरोना के मरीज आ रहे हैं और उन्हें झाबुआ कोविड सेंटर पर रखा जा रहा है उस की अपेक्षा राणापुर नगर में ही एक कोबिट सेंटर स्थापित कर दिया जावे जिससे आम लोगों को सुविधा महसूस हो सके, इस पर कलेक्टर से सिंह ने एसडीएम श्री मालवीय को राणापुर नगर में कोई स्थान देखकर उसे कोविड सेंटर के रूप में डेवलप करने संबंधी निर्देश दिये।
उपस्थित लोगों ने झाबुआ कोविड सेंटर पर कुछ असुविधाएं वहां पर रह रहे मरीजों द्वारा महसूस की जा रही है,उसके संबंध में भी अवगत करवाया जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने तत्काल जिला प्रभारी डॉक्टर श्री खान को तुरंत वहां पर समुचित व्यवस्थाएं करने के लिए निर्देशित किया। जिला कलेक्टर को जब यह पता चला कि राणापुर के अधिकांश व्यापारियों ने स्वप्रेरणा से रविवार को अपने व्यापार व्यवसाय को बंद रखा है तो इस पर उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की,आपने आम लोगों से यह अपील की है कि राणापुर नगर जिले का एक बहुत ही प्रतिष्ठित और समृद्ध नगर है, और यहां के लोग अपनी जागरूकता के लिए जाने जाते हैं तो वे अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए राणापुर जल्द से जल्द कोरोना मुक्त हो सके उसके लिए सभी आवश्यक सावधानियां बरतें, जिसमें वह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क का प्रयोग करें और अपने व्यापार व्यवसाय को भी सावधानीपूर्वक करें, उन्होंने कहा कि लोग कहीं भी अधिक भीड़भाड़ एकत्रित नहीं करें, आपने कहा कि बगैर जनता के सहयोग के हम इस जंग को नहीं जीत सकते हैं जनता का जागरूक रहना बहुत जरूरी है। आपके इस दौरे में जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी पर स्थानीय अधिकारी उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.