शिक्षक संघ (एकीकृत) की जिला अध्यक्ष रेखा शर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों को दी गई विदाई | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

शिक्षक संघ (एकीकृत) की जिला अध्यक्ष रेखा शर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों को दी गई विदाई | New India Times

विदाई समारोह में जिला अध्यक्ष रेखा शर्मा ने बताया कि दोनों ही अधिकारियों ने शिक्षा विभाग में बहुत सारे सराहनीय कार्य सी डी ओ के द्वारा किये गए। शिक्षकों के समस्याओं को निपटाया, पुराने पेंडिंग कार्य भी पूरे करवाये। उन्होंने अपने मृदभाषी व्यवहार से शिक्षा विभाग में कार्मिकों का दिल जीता और कठिन से कठिन कार्य को भी पूरा किया। जिले को शिक्षा के क्षेत्र में बहुत आगे ले जाने का कार्य किया।

कार्यक्रम को स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य रमाकांत शर्मा ने संबोधित करते हुए सी डी ओ के कार्यों की सराहना करते हुए उनके जीवन में होने वाले अनुभवों को शेयर किया तथा दोनों ही महानुभावों को कर्म योध्या बताया। कर्मचारी सयुंक्त महासंघ एकीकृत के जिला अध्यक्ष ने बताया कि जिले में चले कोरोना काल में सी डी ओ महेश चंद्र रजवानी, डायट प्राचार्य कैलाश शर्मा ने कोरोना योद्धा के रूप में जिला कलेक्टर व राज्य सरकार के निर्देशन में बहुत ही सराहनीय तरीके से कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई लड़ी। दोनों को मिलनसार, सरल स्वाभाव, और निडरतापूर्वक कार्य करने वाले बताया। जिला महामंत्री मनोज पोसवाल,जिला उपाध्यक्ष चौलसिंह,संगठन महामंत्री राकेश प्रजापति, रूपसिंह ने प्रतीक चिन्ह भेंट किये। कार्यक्रम का संचालन अतुल चौहान ने किया,मनोज पोषवाल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया इस अवसर पर कल्याण बघेल, खेमराज कंषाना, रविंद्र सिंह,लबकुश लांगरी, गोपाल यादव, अतुल चौहान, राजकुमार, नीतू अग्रवाल, कमलेश चौधरी, गीता सिंह,हफीज खान, रोहित लांगरी, अभिषेक घुरैया, यादराम सैनी, योगेश पाण्डे उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.