यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर पुलिसकर्मियों के बच्चे-बच्चियों को आगामी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में कामयाब होने लायक बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने पुलिस लाइन धौलपुर में चल रही निःशुल्क कोचिंग में अध्ययनरत बच्चे-बच्चियों को तैयारी करने के लिए पुस्तकों का वितरण किया। गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत की अनूठी पहल पर जिले के पुलिसकर्मियों के बच्चे-बच्चियों लिए दिनांक 04.08.2020 से पुलिस लाइन के मीटिंग हॉल में निशुल्क कोचिंग शुरू की गई है, जिसमें कुछ जरूरत मंद बच्चे भी कोचिंग में पढाई कर रहे है। पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत पिछले दिनों ही कोचिंग में अध्ययनरत बच्चे-बच्चियों के लिए भरतपुर से पुस्तकें लेकर आये थे जिन्हें आज पुलिस लाइन में पहुँचकर कोचिंग क्लास में वितरित किया है। पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने बताया है कि ड्यूटी में बिजी होने के कारण पुलिस के अफसर और जवान अपने बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पाते। विभागीय अफसरों और जवानों की इस मजबूरी को ध्यान में रखते हुए पुलिस लाइन में नि:शुल्क कोचिंग क्लास की शुरुआत कराई गई है। उन्होंने बताया है कि कोचिंग के दौरान कोरोना से बचाव के सभी जरूरी उपाय अपनाने पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है, साथ ही कोरोना से बचाव कोचिंग के दौरान सोशल डिस्टेंसिग, मास्क के साथ ही सैनिटाइजर की भी व्यवस्था की गई है, जिससे किसी भी से कोरोना का संक्रमण किसी को नहीं फैल सके।
