एनसीसी कैडेटों ने साइकिल रैली निकालकर दिया “फिट इंडिया मूवमेंट” का संदेश | New India Times

पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

एनसीसी कैडेटों ने साइकिल रैली निकालकर दिया “फिट इंडिया मूवमेंट” का संदेश | New India Times

15 म.प्र बटालियन एनसीसी के शासकीय एस.एल.पी माहाविघालय मुरार, ग्वालियर के एनसीसी कैडेटों द्वारा 25 अगस्त 2020 को “फिट इंडिया मूवमेंट” के तहत 45 कि.मी. लम्बी साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिसका कमान अधिकारी कर्नल अरिन्दम मजूमदार के द्वारा रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस रैली ने मुरार कैंट ग्वालियर से भदावना तक की दूरी तय की।
इस साइकिल रैली के दौरान एनसीसी कैडेटों ने ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों को अच्छे स्वास्थ्य के महत्व के प्रति जागरूक किया तथा कैडेटों द्वारा कोविड-19 की सावधानियों को ध्यान में रखकर अपने परिवार एवं पडोसियों को भी अच्छे स्वास्थ्य के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
कैडेटों द्वारा 15 अगस्त से 14 सितम्बर तक “फिट इंडिया जागरूकता अभियान” का विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.