कोरोना संक्रमितों के इलाज में बरती गई अनियमित्ताओं, भ्रष्टाचार, मौतों में हुई वृद्धि की जांच व निर्दोष युवा कांग्रेसियों पर द्वेषपूर्ण कार्यवाही को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | New India Times

राकेश यादव, सागर (मप्र), NIT:

कोरोना संक्रमितों के इलाज में बरती गई अनियमित्ताओं, भ्रष्टाचार, मौतों में हुई वृद्धि की जांच व निर्दोष युवा कांग्रेसियों पर द्वेषपूर्ण कार्यवाही को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | New India Times

सागर जिले में कोरोना संक्रमितों के इलाज में बरती गई अनियमित्ताओं, भ्रष्टाचार, मौतों में हुई वृद्धि की जांच व  प्रभावितों को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग तथा विगत दिवस जैसीनगर में सत्तारूढ़ दल के इशारे पर निर्दोष युवा कांग्रेस पदाधिकारी आकाश विश्वकर्मा की घर व पंचर की दुकान पर की गई कार्यवाही के विरोध में कांग्रेस के प्रतिनिधि मण्डल ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री सुरेंद्र चौधरी व  जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष श्री नरेश चंद्र जैन की अगुवाई में जिला कलेक्टर श्री दीपक सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि जिले में कोरोना संक्रमण से लगातार हो रही मौतों में वृद्धि व संक्रमितों को उपचार देने में शासन/ प्रशासन असफल साबित हुआ है परिणाम स्वरूप प्रदेश के 52 जिलों में कोरोना से हुई मौतों के मामले में सागर जिला टॉप फाइव नंबर पर है। जिले में कोरोना की जांच हेतु लिए जाने वाले सैंपल में अनियमितताएं बरती जा रही है। उदाहरण स्वरूप बीना के अधिवक्ताओं की जांच हेतु लिए गए सैंपल की संख्या से अधिक जांच रिपोर्ट कैसे आई? जिले में कोरोना संकृमितों को उचित समय पर पर्याप्त इलाज के अभाव में हुई मौतों के लिए शासन /  प्रशासन जिम्मेदार है अस्तु अन्य प्रदेशों की भांति  कोरोना से मृतकों के आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान की जावे। सरकार के नुमाइंदों के इशारे पर अनुविभागीय अधिकारियों को एक हज़ार  व्यक्तियों के कोरोना सैंपल लेने के निर्देश दिए गए है। इसका सागर सब डिवीजन में दुरुपयोग होने का अंदेशा इस बात से है कि सनिकट उपचुनाव प्रभावित करने की गरज से विपक्षी दल के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है तथा कांग्रेस पार्टी को यह भी अंदेशा है कि सुरखी विधानसभा के उपचुनाव में लगे पार्टी कार्यकर्ताओं को कोरोना संक्रमित बताया जा सकता है। जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु प्रदत्त फंड के हुए दुरुपयोग, आवश्यक सामग्री पीपीई किट, मास्क, सैनिटाइजर आदि की खरीदी, भोजन सप्लाई, कोविड-19 वार्ड, कोरान्टीन सेंटरों में  बरती गई अनियमितताओं व भ्रष्टाचार की जांच कर दोषियों पर कार्यवाही के साथ साथ गत दिवस 14 अगस्त को सत्तारूढ़ दल के इशारे पर प्रशासनिक व्यवस्था का दुरुपयोग करते हुए जैसीनगर के निर्देश युवा कांग्रेस के पदाधिकारी आकाश विश्वकर्मा की पंचर की दुकान बा घर में घुसकर प्रताड़ित व अमानवीय व्यवहार करने घटना पर कड़ी आपत्ति लेते हुए घटना के लिए जवाबदार प्रशासनिक अमले पर कार्यवाही की मांग उठाई। जिस पर कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया।

ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से प्रतिनिधिमंडल में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री सुरेंद्र चौधरी, जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष श्री नरेश चन्द्र जैन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री संतोष पांडेय, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव श्री राकेश सरवैया, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अशरफ खान आदि मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article