ताहिर मिर्ज़ा, उमरखेड (महाराष्ट्र), NIT;
मोदी सरकार आते ही जनता को अच्छे दिन के बजाए बुरे दिन देखने को मिल रहे हैं। गोवंश का मामला हो या तीन तलाक का या नोट बंदी का, हर नई उलझन से देश की जनता परेशान है परन्तु इस के विरोध में विपक्ष पार्टी कांग्रेस भी अपनी आवाज़ बुलंद करने में कमज़ोर पड़ती दिखाई दे रही है। इस बीच यवतमाळ जिला में पिछले कई सालों से नगर परिषद ,पंचायत समीति हो या जिला परिषद हर जगाह कांग्रेस का बोलबाला रहा है लेकिन इस बार विधानसभा, नप ,पस और जिला परिषद के चुनाव के बाद से अपनी अस्तित्व खतरे में देखने वाली कांग्रेस पार्टी ने अब यवतमाळ जिला के अध्यक्ष पद की कमान एक ऐसे आदमी को सौंपी है जो लोगों के मुश्किल की घडी में उम्मीद की किरण नजर आ रहे हैं। कांग्रेस ने पुसद शहर के डॉ वजाहत मिर्ज़ा साहब को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है।
उमरखेड शहर कांग्रेस कमेटी की और से डॉ वजाहत मिर्ज़ा साहब का सत्कार समारोह कार्यक्रम रखा गया था, इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के उमरखेड विधानसभा के माजी विधायक विजय खडसे, नंदकिशोर अग्रवाल, युवा समाजक सेवक तालिब अहमद, सोनो खतीब, दत्तराव शिंदे, बालुअन्नादुर्गामवर, वासिफ पठान,नईम शेख़ के साथ सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।
