5000 रूपये का फरार इनामी आरोपी आया पुलिस की गिरफ्त में | New India Times

संदीप शुक्ला, इंदौर (मप्र), NIT:

5000 रूपये का फरार इनामी आरोपी आया पुलिस की गिरफ्त में | New India Times

11 नवंबर 2019 को फरियादी जी डी एस गुड़िया निवासी 1013 सुदामा नगर इंदौर की रिपोर्ट पर थाना हाजा पर अपराध क्रमांक 1162/19 धारा 420, 467, 468, 471, 34, 120 B ता हिं 292 सी 292 डी नगर पालिका एक्ट का कायम किया गया था जिसमें आरोपी द्वारा नगर पालिका निगम नियमों का उल्लंघन कर अवैध कॉलोनी का निर्माण किया गया था अपराध सदर में पूर्व में यूनुस पिता युसूफ खान निवासी कोयला बाखल इंदौर को दिनांक 30 दिसंबर 2019 को गिरफ्तार कर लिया गया था और दूसरे अपराधी की तलाश पुलिस द्वारा सतत की जा रही थी।

श्रीमान पुलिस महा निरीक्षक इंदौर जोन इंदौर श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर (शहर) द्वारा शहर में फरार आरोपी की धरपकड़ हेतु सतत अभियान चलाए जा रहे हैं इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री विजय खत्री एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व ) श्री राजेश रघुवंशी के मार्गदर्शन में व नगर पुलिस अधीक्षक श्री एस के एस तोमर के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी खजराना श्री संतोष सिंह यादव द्वारा टीमों का गठन कर लगातार धरपकड़ की जा रही थी प्रकरण सदर में घोषित 5000/- के इनामी बदमाश के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही थी।

दिनांक 05 अगस्त 2020 को मुखबिर से सूचना मिली की थाना हाजा के अपराध में फरार 5000/- का इनामी बदमाश युसूफ पिता नवाब शाह निवासी बाबा फरीद नगर खजराना इंदौर का उसके घर पर आया हुआ है
सूचना पर विश्वास कर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल टीम का गठन किया गया व मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर दबिश देकर उक्त आरोपी को पकड़ा गया खजराना पुलिस के प्रयास द्वारा सफलता प्राप्त हुई है।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी खजराना श्री संतोष सिंह यादव एवं एसआई चैन सिंह चौहान आरक्षक पंकज आरक्षक संजय सराहनीय भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article