राजस्व विभाग द्वारा मत्स्य पालन के लिए 10 वर्ष के लिए लीज पर आवंटित तालाब से गांव के दबंग लोग जबरन पकड़ रहे हैं मछलियां | New India Times

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकर नगर (यूपी), NIT:

राजस्व विभाग द्वारा मत्स्य पालन के लिए 10 वर्ष के लिए लीज पर आवंटित तालाब से गांव के दबंग लोग जबरन पकड़ रहे हैं मछलियां | New India Times

अंबेडकर नगर जिला के बसखारी थाना क्षेत्र के सनदहा बुकिया में राजस्व विभाग द्वारा मत्स्य पालन के लिए 10 वर्ष के लिए आवंटित तालाब पर लाभार्थी द्वारा मत्स्य पालन किया गया है जिस पर दबंग ग्राम निवासी वेद प्रकाश यादव, शेरू मिर्जा, शब्बीर मिर्जा, आरिफ मिर्जा, शमी मिर्जा द्वारा गांव वालों को उकसा कर दबंगई के बल पर मछली का अवैध आखेट किया जा रहा है। जिसकी शिकायत मत्स्य जीवी श्रमिक लिमिटेड बुकिया के अध्यक्ष राजाराम द्वारा आलापुर तथा बसखारी थाने पर प्रार्थना पत्र देकर जान माल की गुहार लगाई है। तालाब का आवंटन प्रशासन द्वारा 10 वर्ष के लिए मत्स्य जीवी श्रमिक लिमिटेड बुकिया को लगभग 9 लाख की सालाना राजस्व पर तालाब लीज पर दिया गया है। दबंग एवं सरकस किस्म के लोगों द्वारा अवैध रूप से मछली का शिकार किए जाने के चलते समित के सामने सरकारी राजस्व को जमा करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन द्वारा समित को कोई प्रोटेक्शन न दिए जाने के चलते लोगों का विश्वास इस प्रकार के तालाब आवंटन से हटता जा रहा है। ऐसे में समित दिवालिया होने की स्थिति में आकर खड़ी है। वहीं प्रशासन द्वारा सहयोग ना दिए जाने के चलते लाखों का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। तालाब पर लगातार 15 दिनों से लगभग 400 लोगों द्वारा अवैध मत्स्य आखेट किए जाने से कभी भी तनाव पूर्ण स्थिति बन सकती है जिस पर बसखारी तथा आलापुर थाना महज मुकदमा पंजीकृत कर अपने कार्यों से इतिश्री कर लिया है। मुकदमा पंजीकृत होने के बाद भी दबंग लोगों द्वारा मछली पालन व्यवसाय को चौपट किया जा रहा है।

इस संदर्भ में समिति के अध्यक्ष राजाराम ने बताया कि यही स्थिति रही तो समित दिवालिया हो जाएगा तथा हम लोगों के सामने रोजी रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। लागत का लगभग 25 लाख रुपया डूबने की स्थिति में है यदि शासन एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा इस पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई तो हम लोग मुख्यमंत्री के दरबार में पेश होने को मजबूर होंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.