राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

आगामी राष्ट्रीय त्योहार ईद एवं रक्षाबंधन को देखते हुए पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन ने संयुक्त रुप से नगर की मुख्य के मार्गों से होकर पैदल फ्लेग मार्चकिया।
विश्वव्यापी कोरोना वायरस जैसी महामारी को ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशासन ने ईद एवं रक्षाबंधन जैसे राष्ट्रीय त्योहार के अवसर पर इस महामारी से बचने के लिए नगर की मुख्य सड़कों से फ्लेग मार्च निकाल कर जनता को शासन के निर्देशों का पालन करने के लिए जागरूक किया। मार्च निकलकर सोशल डिस्टेन्सन, मास्क का उपयोग करने एवं भीड़ भाड़ न करने का संदेश दिया गया। शासन की गाइडलाईन का पालन न करने पर वैधानिक कार्रवाई करने का संदेश दिया।
फ्लेग मार्च में मुख्य रूप से एसडीएम आर के पटेल, एसडीओपी अजीत पटेल, तहसीलदार यशवंत कुल्हाड़ा, थाना प्रभारी कृपाल सिंह मार्को, नायब तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी, नायब तहसीलदार सुजाता विश्वकर्मा, नगर पालिका एल के साहू, एस आई घमेंन्द यादव, पटवारी रशीद खान, मुकेश नामदेव, नरसिंह ठाकुर, घनश्याम सेन, सरजीत सिंह, पंकज पटेल के अलावा संपूर्ण शासन प्रशासन मौजूद रहा।
