धौलपुर पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने महिला पुलिसकर्मियों को रक्षाबंधन के त्यौहार अपने परिवार के साथ मनाने के लिए ड्यूटी से मुक्त रखने के दिए निर्देश | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने महिला पुलिसकर्मियों को रक्षाबंधन के त्यौहार अपने परिवार के साथ मनाने के लिए ड्यूटी से मुक्त रखने के दिए निर्देश | New India Times

पुलिस विभाग में तैनात समस्त पुलिसकर्मी समय-समय पर पड़ने वाले त्यौहारों पर कानून-व्यवस्था ड्यूटी में व्यस्त रहने के कारण अपने परिवारों को समय नहीं दे पाते हैं इसी को मद्देनजर रखते हुए धौलपुर पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने आगामी रक्षाबंधन के पावन पर्व पर एक अनूठा नवाचार किया है। पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि रक्षाबंधन के पावन पर्व दिनांक 03.08.2020 को जिले में पदस्थापित समस्त महिला पुलिसकर्मियों (कानि. से उप निरीक्षक तक) को अपने परिवार के साथ मनाने के लिए सभी प्रकार की ड्यूटियों से मुक्त रखा जाए, जिससे वे सभी अपने परिजनों के साथ सौहार्द से रक्षाबंधन का त्यौहार मना सके। पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने बताया है कि इस प्रकार की सकारात्मक पहल का निश्चित तौर पर महिला पुलिसकर्मियों का एक सुखद अनुभव रहेगा। जिला पुलिस के सभी पुलिसकर्मी मेरे लिए एक परिवार के सदस्यों की तरह है, उनके हर सुख-दुःख में भागीदार रहने का मेरा पूरा प्रयास रहेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.