पुलिस ने एक शिकारी दबोचा, वन्य जीव का 5 किलो मांस बरामद | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

पुलिस ने एक शिकारी दबोचा, वन्य जीव का 5 किलो मांस बरामद | New India Times

मझगई वन रेंज के वन दरोगा राकेश कुमार शुक्ला व वनरक्षक शरद कुमार मिश्रा को मुखबिरों से सूचना मिली कि जंगल में शिकारियों द्वारा चीतल का शिकार किया गया है। जिसके बाद वन विभाग ने पुलिस चौकी मझगईं इंचार्ज उग्रसेन सिंह से सम्पर्क कर उनके सहयोग से मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान ग्राम गुलराटांडा के जंगल के किनारे चार-पांच लोगों को मांस काटकर एक प्लास्टिक की बोरी में भरते देखा। जिसके बाद वन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से छापा मारा गया। जिसमें मौके से एक शिकारी को पकड़ लिया गया जबकि चार अन्य शिकारी भागने में सफल रहे। पकड़े गए व्यक्ति ने पूछताछ पर अपना नाम प्रेम शंकर उर्फ नेता पुत्र डोरे लाल निवासी गुलराटांडा, भगवंतनगर थाना पलिया बताया। जबकि उसने अपने साथियों के नाम बुद्धा पुत्र डालचंद उर्फ डल्ला, पवन पुत्र झब्बूलाल, बदल पुत्र मेवालाल व एक अज्ञात निवासी ग्राम गुलरा भगवंतनगर थाना पलिया बताया।

तलाशी के दौरान उसके पास से एक लोहे का चाकू, एक हंसिया व चीतल की खाल, उसका सिर व चार पैर सहित लगभग 5 किलो ग्राम कटा हुआ मांस प्लास्टिक की बोरी से बरामद हुआ। जिसके बाद उसके खिलाफ धारा 9/35/51 भारतीय वन्य जीव जंतु संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत दंडनीय अपराध के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.