मुख्यमंत्री पूत्र वैभव गहलोत व विधानसभा अध्यक्ष के मध्य हुई वार्तालाप का वीडियो जारी होने से हुआ सियासत गर्म | New India Times

अशफाकक़ कायमखानी, जयपुर (राजस्थान), NIT:

मुख्यमंत्री पूत्र वैभव गहलोत व विधानसभा अध्यक्ष के मध्य हुई वार्तालाप का वीडियो जारी होने से हुआ सियासत गर्म | New India Times

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा अपने पुत्र वैभव को राजनीति में प्रोजेक्ट करने की भरपूर कोशिश करते रहने के बावजूद अनेक पूर्व मुख्यमंत्रियों के पुत्रों की तरह वैभव गहलोत भी जनता की अदालत में आकर ना अभी तक चुनाव जीत पाये हैं और र ना ही पिता के मुख्यमंत्री रहते होने के बावजूद जनप्रिय नेता की छवि बनाने में कामयाब हो पाये हैं लेकिन वैभव के विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी के साथ दो दिन पहले हुई मुलाकात का वीडियो वायरल होने के बाद वो काफी चर्चा में आ जाने पर प्रदेश में कयास लगाये जाने लगे हैं कि पिता की कुर्सी बचाने के लिये पूत्र भी जोड़-तोड़ की सियासत करने लगे हैं। वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि विधानसभा अध्यक्ष जोशी सरकार को लेकर वैभव को मौजूदा राजनीतिक संकट पर बात करते हुये कह रहे हैं कि तीस विधायक मिलकर सरकार गिरा सकते हैं।
हालांकि मुख्यमंत्री पुत्र वैभव गहलोत के 2019 का लोकसभा चुनाव हारने को लेकर जनता में कोई आश्चर्य होना नहीं देखा गया था क्योंकि पूत के पैर पालने में नजर आने की कहावत राजस्थान में काफी मशहूर बताई जाती है। खास बात यह है कि पिता व पूत्र के स्वयं की बूथ से वैभव के सामने वाले भाजपा उम्मीदवार से काफी पीछे रहने पर राजस्थान की जनता जरुर मुख्यमंत्री गहलोत के कम होते प्रभाव को लेकर आश्चर्यचकित जरूर हो गई थी। जब मुख्यमंत्री पुत्र वैभव लोकसभा चुनाव हार गये तो उसको किसी ना किसी रुप में एस्टेब्लिश करने के लिये राजस्थान क्रिकेट ऐसोसिएशन का अध्यक्ष बनाने में मुख्यमंत्री जरुर कामयाब रहे। उक्त RCA चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री राजे समर्थक तीन मतों का वैभव के पक्ष में पड़ने से उनकी जीत पुख्ता होने में राजे का अहम रोल अदा करना बताते हैं।
कुल मिलाकर यह है कि राजस्थान कांग्रेस विधायक दल के सदस्यों का गहलोत-पायलट खेमे में खण्डित होकर अलग अलग जगह विधायकों के बाड़बंदी में बंद होने से गहराये राजनीतिक संकट में मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा केवल मात्र अपने मुख्यमंत्री पद को बचाये रखने के लिये विभिन्न तरह के प्रयास करने के साथ साथ सचिन पायलट द्वारा उक्त मामले में पूरी चुप्पी साधे रखने के बावजूद उन पर गहलोत द्वारा अनर्गल आरोप लगाने पर जनता में गहलोत की छवि पर विपरीत प्रभाव पड़ना खास तौर पर देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री पुत्र वैभव व विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी की वार्ता का वीडियो जारी होने के बाद वैभव के राजस्थान की राजनीति में मुख्यमंत्री द्वारा प्रोजेक्ट करने की चाल के साथ साथ विधानसभा अध्यक्ष जोशी की निष्पक्षता पर भी सवाल उठने लगे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.