रहीम शेरानी, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती सुरभि गुप्ता के दिशा-निर्देश में जिला आयुष अधिकारी श्री एन एस वास्कले के मार्गदर्शन में आयुष विभाग द्वारा जिले में संचालित 25 आयुष औषधालय व 4 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण के बचाव एवं रोग प्रतिरोग क्षमता बढ़ाने हेतु आयुर्वेद औषधि संश्मनी वटी एवं होम्योपेथी ओषधि आर्सेनिकम एल्बम-30 का वितरण किया जा रहा है। जीवन अमृत योजना के अंतर्गत जिले में सार्थक एप के माध्यम से त्रिकटु चूर्ण (काढ़ा ) के पैकेट वितरण किये जा रहे है। आयुष विभाग कंटेन्मेंट क्षेत्र में आयुर्वेद औषधि त्रिकटु चूर्ण काढ़ा व होम्योपैथी ओषधि आर्सेनिकम एल्बम-30 का वितरण किया जा रहा है। आयुष विभाग के मैदानी अमले द्वारा आमजन को कोरोना वायरस से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवायजरी की जानकारी के साथ-साथ सोशल डिस्टेन्सींग का पालन करने, मुंह और नाक पर मास्क लगाने, हाथों को साबुन अथवा सेनेटाइजर से साफ करने के बारे में बताते हुए जागरूक किया गया।
