बारिश ने खोली प्रधान व सचिव के विकास कार्यों की पोल, विकास के नाम पर भ्रष्टाचार का आरोप | New India Times

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकर नगर (यूपी), NIT:

बारिश ने खोली प्रधान व सचिव के विकास कार्यों की पोल, विकास के नाम पर भ्रष्टाचार का आरोप | New India Times

ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी ने मिलकर गांव का ऐसा विकास किया कि हर तरफ कीचड़ ही कीचड़ दिख रहा है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भ्रष्टाचार मुक्त करने के दावे तो करती है मगर दावे हवा हवाई साबित हो रहे हैं।
जिले के बसखारी ब्लॉक के अंतर्गत पडरिया फौलादपुर गांव में विकास के देवता सीना ठोक कर कहते हैं हमने जो विकास कर दिया वह किसी प्रधान ने नहीं किया, प्रधान जी ने अखबार और चैनलों के माध्यम से पूरे 5 साल अपनी खूब वाहवाही लूटे। मीडिया संवाददाता द्वारा जब गांव के विकास को देखा गया तो जैसे गधे के सिर से सींग गायब हो उसी तरह विकास नहीं था।

बारिश ने खोली प्रधान व सचिव के विकास कार्यों की पोल, विकास के नाम पर भ्रष्टाचार का आरोप | New India Times

ग्रामीण पत्रकार को देखकर कहने लगे कि 5 साल बाद इस बदहाली की तस्वीर लेने आए हैं आप। पड़रिया फौलादपुर ग्राम सभा के सैकड़ों से अधिक ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान बंसराज के द्वारा विकास के नाम पर सरकारी धन का जमकर बंदरबांट किया गया है।
ग्रामीणों ने इसकी शिकायत सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम नरेंद्र मोदी को प्रार्थना पत्र भेजकर की है। ग्राम विकास अधिकारी पर आरोप लगाया है कि मनरेगा, खड़ंजा, नाली, हैंडपम्प, विद्यालय की बाउंड्री, किचन, शौचालय, खेत समतलीकरण सभी कामों में जमकर लूट हुई है।
बतादें कि कुछ पुराने काम और कुछ मानक के विपरीत कामों को दिखाकर प्रधान और सेक्रेटरी की मिली भगत से ग्राम सभा में विकास कार्य के लिए करोड़ों रुपए का बंदरबांट हुआ है। इस संबंध में ग्राम प्रधान से जब बात की गई तो वह गोलमोल जवाब देने लगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.