पंकज शर्मा , ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

स्वच्छ भारत हरा भरा गाँव के संकल्प को लेकर ब्लॉक तिरला मेंं नेहरू युवा केन्द्र धार द्वारा पौधारोपण किया गया।
नेहरू युवा केन्द्र (NYV) की सदस्य पूजा कटारे ने बताया कि ब्लॉक तिरला के ग्राम बडपीपली में पौधारोपण उक्त आयोजन मेें मुख्य रूप से फलदार पौधे व छायादार पौधे का रोपण किया गया है। जिससे गाँव हरा भरा रहे।पौधा रोपण हर व्यक्ति को करना चाहिए, जिससे हमारा जीवन स्वच्छ व शुध्द हवा से स्वस्थ रहे। यह बात NYV सदस्य पूजा कटारे ने बताई।
इस पौधारोपण में युवा मंडल सदस्य व पंच मुन्नालाल कटारे, रितु निनामा, रोहित भूरिया, आशीनी व मुख्य रूप से NYV पूजा कटारे मौजूद रहे।
