रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के मेघनगर में एक प्राइवेट क्लिनिक संचालक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेघनगर में झाबुआ के राधा कृष्ण मार्ग पर रहने वाले डॉक्टर प्रतिदिन मेघनगर आकर स्वास्थ्य सेवा दे रहे थे, उन के क्लीनिक पर अधिकतर लोग ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों की तादाद में इलाज करवाने आते थे साथ ही स्थानीय अधिकांश मरीज भी इलाज करवाने वहीं डॉक्टर के पास जाते थे।
अब देखना है कि डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मेघनगर के कितने लोग स्वास्थ्य सुविधा लेने के लिए उक्त डॉक्टर के संपर्क में आये थे साथ ही उस डॉक्टर का मेडिकल स्टोर्स भी है।
आज स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उक्त डॉक्टर के क्लिनिक और मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है, उक्त बात की पुष्टि बीएमओ शेलेक्सी वर्मा द्वारा की गईं है।आपको बता दें कि डॉक्टर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में हड़कम मंच हुआ है और लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।
