धौलपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में धौलपुर शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने शुरू किया विशेष अभियान | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में धौलपुर शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने शुरू किया विशेष अभियान | New India Times

धौलपुर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री केसर सिंह शेखावत ने यातायात प्रभारी श्री परमजीत सिंह उप निरीक्षक को सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने बताया है कि यातायात नियमों के पालन नहीं करने पर आमजनों को तो परेशानी होती है और सड़क दुर्घटना होने की भी सम्भावना अधिक रहती है। धौलपुर शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए आज दिनांक 15.07.2020 से विशेष अभियान शुरू कराया गया है। यातायात प्रभारी श्री परमजीत सिंह के नेतृत्व में आज यातायात पुलिस ने रोडवेज बस स्टैंड, संतर रोड, तोप तिराहा, पुरानी सब्जी मंडी, लाल बाजार, हनुमान तिराहा, जगन चौराहा, हरदेव नगर आदि सडकों पर बिना पार्किंग खड़े 13 चौपहिया वाहनों को क्रैन के जरिए खींचकर लाया गया उसके बाद 207 एमवी एक्ट में चालानी कार्रवाई के बाद ही वाहन मालिक के सुपुर्द किए गए। वाहन मालिकों को समझाइश दी गई कि वे वाहनों को सडक़ पर खतरनाक तरीके से खड़ा न करें, इससे आवाजाही प्रभावित होती है। साथ ही दुर्घटना का अंदेशा भी पूरे समय बना रहता है। इसके अलावा 70 मोटरसाइकिलों का दो अधिक सवारी, बिना हैलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस आदि यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर चालान बनाए गए। पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने बताया है कि धौलपुर जिले में यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करवाने के लिए धौलपुर पुलिस पूरी मुस्तैदी से कार्य करेगी। आमजनों को भी पुलिस का सहयोग करते हुए और अपनी सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करना चाहिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.