महाविद्यालय को ऑनलाईन ई-प्रवेश पोर्टल के माध्यम से 20 जुलाई 2020 तक अद्यतन की कार्यवाही करना होगी पूर्ण | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

महाविद्यालय को ऑनलाईन ई-प्रवेश पोर्टल के माध्यम से 20 जुलाई 2020 तक अद्यतन की कार्यवाही करना होगी पूर्ण | New India Times

शैक्षणिक सत्र 2020-21 की ऑनलाईन ई-प्रवेश प्रक्रिया के लिए सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त अशासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों को प्रोफाईल अध्यतन और सत्यापन करना अनिवार्य होगा। प्रत्येक महाविद्यालय को ऑनलाईन ई-प्रवेश पोर्टल https://epravesh.mponline.gov.in के माध्यम से 20 जुलाई 2020 तक अद्यतन की कार्यवाही पूर्ण करना होगी। संबंधित विश्वविद्यालयों के क्षेत्रान्तर्गत आने वाले शासकीय, अनुदान प्राप्त अशासकीय तथा अशासकीय महाविद्यालय का सत्यापन 25 अगस्त तक करना अनिवार्य होगा।

संबंधित विश्वविद्यालय ऑनलाईन सत्यापन के बाद ही शैक्षणिक सत्र 2020-21 की ई-प्रवेश प्रक्रिया के लिए महाविद्यालय ई-पोर्टल से संबद्ध हो सकेगें। सत्र 2020-21 के लिए संबंधित विश्वविद्यालय द्वारा संबंद्धता प्रमाण-पत्र एवं इसी सत्र में उच्च शिक्षा संचालनालय द्वारा शासकीय महाविद्यालय के स्व-वित्तीय पाठ्यक्रम एवं अशासकीय महाविद्यालय के लिए जारी अनापत्ति प्रमाण-पत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा। सभी महाविद्यालयों को अपनी प्रोफाइल में विगत वर्ष की गई प्रविष्टियों तथा नवीन प्रविष्टि की जानकारी भी देना होगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article