मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अपने तीन-तीन सलाहकार नियुक्त करने की जरुरत क्यों आ पड़ी??? | New India Times

अशफाक कायमखानी, जयपुर (राजस्थान), NIT:

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अपने तीन-तीन सलाहकार नियुक्त करने की जरुरत क्यों आ पड़ी??? | New India Times

राजस्थान के तीसरी दफा मुख्यमंत्री बनने वाले अशोक गहलोत को आखिरकार इस समय तीसरे ब्यूरोक्रेट्स को अपना सलाहकार बनाने की जरूरत क्यों आ पड़ी है जबकि पहले से दो ब्यूरोक्रेट्स के सलाहकार नियुक्त होने के बाद से अब तक वो दोनों निठल्ले बैठे हैं|
अपने स्तर पर राजनीतिक व सरकारी स्तर पर फैसले लेने के लिये विख्यात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पहली दफा किसी राजनीतिक नेता को अपना सलाहकार नियुक्त करने के बजाये उन्होंने तीन सलाहकार नियुक्त किये वो तीनों ही ब्यूरोक्रेट्स रहे है।
हालांकि मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री अपने किसी तरह के राजनीतिक सलाहकार नियुक्त करे या नहीं करें पर प्रेस सलाहकार नियुक्त जरुर करते रहे है लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पहली दफा अपने डेढ़ साल का समय गुजरने तक अभी तक किसी भी मिडिया कर्मी को अपना प्रेस सलाहकार नियुक्त नहीं किया है। मुख्यमंत्री गहलोत को प्रेस सलाहकार के लिये उपयुक्त व काबिल नाम नजर नहीं आया या फिर उन्होंने इसकी जरुरत ही नहीं समझी, यह तो स्वयं मुख्यमंत्री जानें, इसके विपरीत मुख्यमंत्री ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो सेवानिवृत्त अधिकारी गोविंद शर्मा व अरविन्द मायाराम को पहले से अपना सलाकर नियुक्त कर रखा था। वहीं अगले तीन महिने बाद सेवानिवृत्त होने वाले मुख्य सचिव डी बी गुप्ता को अचानक पद से हटाकर अपना तीसरा सलाहकार नियुक्त करके प्रदेश मे नई चर्चा को जन्म दे दिया है।
कुल मिलाकर यह है कि मंत्रीमंडल के बजाये अंदर खाने ब्यूरोक्रेट्स के मार्फत अपनी सरकार चलाने के लिये विख्यात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा मुख्य सचिव गुप्ता को सेवानिवृत्ती के पहले दो ब्यूरोक्रेट्स के सलाहकार के नियुक्त होने के बावजूद गुप्ता के रुप मे तीसरा सलाहकार नियुक्त करने के बाद प्रदेश में अलग तरह की चर्चा चल पड़ी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article