जनपद पंचायत कार्यालय मेघनगर के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई राहत सामग्री | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

जनपद पंचायत कार्यालय मेघनगर के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई राहत सामग्री | New India Times

मेघनगर ब्लॉक में बालिका शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रही संस्था एजुकेट गर्ल्स कोविड-19 महामारी में ग्रामीण क्षेत्रों में अपने सेवा कार्यो को निरन्तर जारी रखे हुए है।
मेघनगर ब्लाक के ग्राम पंचायत पतरा में 127 ग्राम पंचायत तोरणिया 258 ग्राम पंचायत सातसेरा 310 परिवार तक राहत सामग्री पहुंचाई गई संस्था के जिला प्रबंधक कृष्णा कलानी के दिशानिर्देशों पर कार्य करते हुए राहत सामग्री का वितरण के लिए संस्था के कर्मचारी फील्ड कोऑर्डिनेटर सुमित्रा राजू मेडा, धूल सिंह डामोर निर्देशित किया गया था जिसमें अतिथि के रुप में क्षेत्रीय विधायक वीर सिंह भूरिया मंत्री मोती नायक सरपंच दीतू बाई रोजगार सहायक नाथू भूरिया कोटवारा जोगी भूरिया टीम बालिका मेहुल बारिया मौजूद थे। सुमित्रा राजू मेडा फील्ड कोऑर्डिनेटर ने बताया कि संस्था कोविड-19 की जागरूकता को लेकर भी संस्था ग्रामीण क्षेत्र में कार्य कर रही है । संस्था मूल रूप से बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने का काम करती है, जिले में सरकार की मंशानुसार डिजिलेप कार्यक्रम, मनरेगा, गरीब कल्याण योजना आदि की पहुंच ग्रामीणों तक बनाने के लिए शासन-प्रशासन का सहयोग ग्रामस्तर पर कर रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.