ख़ुफ़िया पुलिस विभाग के इंटेलिजेंट अधिकारी राजन गावडे हुए सेवानिवृत्त | New India Times

सुभाष पांडेय, मीरा-भाईंदर (महाराष्ट्र), NIT:

ख़ुफ़िया पुलिस विभाग के इंटेलिजेंट अधिकारी राजन गावडे हुए सेवानिवृत्त | New India Times

महाराष्ट्र राज्य गुप्तवार्ता विभाग के क़ाबिल एवं इंटेलिजेंट ख़ुफ़िया पुलिस अधिकारी पुलिस उप-निरीक्षक राजन गावड़े ‘सर’ 30 जून 2020 को अपने 35 वर्ष के पुलिस- सेवा कार्य पूरा करने के उपरांत ‘सेवानिवृत्त’ हो गए। उनके सेवानिवृत्त पर पुलिस-विभाग के आला अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शुभकामनाएं एवं बधाईयां दी हैं। हांलाकि, ‘कोविड-19 महामारी’ के चलते किसी भी प्रकार का सेवानिवृत्त कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया। उन्होंने बड़ी ही ईमानदारी, कर्मठता से पूरे 35 वर्ष पुलिस विभाग में सेवाएं देने के बाद जब उनके सेवानिवृत्त के बारे में पता चला तो शहर के गणमान्य नागरिक, जागरूक नागरिक, नगरसेवक, समाजसेवक, एन.जी.ओ. समेत उनके करीबी रिश्तेदार, दोस्तों ने भी उनका अभिनंदन किया।
ज्ञात हो कि, सन 1985 में पुलिस विभाग ज्वॉइन करने वाले राजन गावड़े ‘ सर ‘ सबसे पहले मुम्बई पुलिस की गोरेगांव पुलिस स्टेशन, बोरिवली, मुम्बई एअर पोर्ट, ट्राफिक विभाग के बाद उनका अधिकांश कार्यकाल महाराष्ट्र राज्य गुप्त-वार्ता विभाग ‘ में बीता। भंडारी समाज के राजन गावड़े ‘सर’ मूलतः कोंकण के सिंधुदुर्ग जिला के हैं तथा मुम्बई में ही निवास करते हैं। उनका मुम्बई पुलिस में बड़ा नाम है। उन्होंने महाराष्ट्र पुलिस में रहकर काफी उल्लेखनीय कार्य किये। जिसके चलते उन्हें ‘अनगिनत अवार्ड एवं पुलिस-मैडल ‘ प्राप्त हुए हैं। पुलिस -विभाग में आखिरी सेवा-कार्यकाल राज्य गुप्तवार्ता विभाग, भाईंदर केंद्र में बीता। उनके सहकर्मियों ने उनसे पोलिसिंग के अनेक गुण सीखे। जिसके चलते उन्हें सम्मानपूर्वक ‘सर’ की उपाधि दी गई और उन्हें ‘ गावड़े सर ‘ या ‘ गावड़े गुरुजी’ कहकर आदरपूर्वक बुलाते हैं। सशक्त भारत न्यूज ग्रुप, मीरा-भायंदर एडिटर असोशिएशन, अन्याय विरोधी संघर्ष समिति, मीरा-भायंदर के क्राइम रिपोर्टरों ने भी दूरभाष, मोबाइल पर मैसेज देकर शुभकामनाएं दी है एवं अभिनंदन किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.