मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी जिला के ग्राम मुराटा तहसील मोंठ में जल जीवन मिशन उत्तर प्रदेश के अंतर्गत प्रथम चरण में बुंदेलखंड की 2185 करोड़ की 12 ग्रामीण पाइप पेयजल परियोजनाओं के निर्माण कार्य का भूमि पूजन करते हुए किया शुभारंभ | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी जिला के ग्राम मुराटा तहसील मोंठ में जल जीवन मिशन उत्तर प्रदेश के अंतर्गत प्रथम चरण में बुंदेलखंड की 2185 करोड़ की 12 ग्रामीण पाइप पेयजल परियोजनाओं के निर्माण कार्य का भूमि पूजन करते हुए किया शुभारंभ | New India Times

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा जनपद झांसी में ग्राम मुराटा तहसील मोंठ में जल जीवन मिशन उत्तर प्रदेश (हर-घर-जल) के अंतर्गत प्रथम चरण में बुंदेलखंड की 2185 करोड़ की 12 ग्रामीण पाइप पेयजल परियोजनाओं के निर्माण कार्य का भूमि पूजन करते हुए शुभारंभ किया गया।

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी जिला के ग्राम मुराटा तहसील मोंठ में जल जीवन मिशन उत्तर प्रदेश के अंतर्गत प्रथम चरण में बुंदेलखंड की 2185 करोड़ की 12 ग्रामीण पाइप पेयजल परियोजनाओं के निर्माण कार्य का भूमि पूजन करते हुए किया शुभारंभ | New India Times

पाइप पेयजल योजना के शुभारंभ में 5 लाख लोगों ने वर्चुअल सहभागिता की तथा माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा भूमि पूजन का सजीव प्रसारण देखा। कार्यक्रम स्थल पर 100 विशिष्टजनों के साथ आमजन ने सोशल डिस्टेंसिंग 2 गज दूरी को कायम करते हुए कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मास्क व सैनिटाइजर का उपयोग किया गया।
माननीय मुख्यमंत्री जी के साथ ही जनपद ललितपुर, महोबा व झांसी के विभिन्न ग्रामों में पाइप पेयजल योजना का भूमि पूजन करते हुए शुभारंभ किया गया। जिसे वर्चुअल के माध्यम से देखा गया। जनपद झांसी के अंतर्गत 6 पाइप पेयजल योजनाओं का भूमि पूजन माननीय मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। इस योजना से 345 राजस्व ग्राम लाभान्वित होंगे और लगभग 670649 आबादी लाभान्वित होगी। उक्त परियोजना में 964.47 करोड़ रुपए की धनराशि व्यय की जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी जिला के ग्राम मुराटा तहसील मोंठ में जल जीवन मिशन उत्तर प्रदेश के अंतर्गत प्रथम चरण में बुंदेलखंड की 2185 करोड़ की 12 ग्रामीण पाइप पेयजल परियोजनाओं के निर्माण कार्य का भूमि पूजन करते हुए किया शुभारंभ | New India Times

माननीय मुख्यमंत्री जी के उद्बबोधन के साथ ही मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत मंत्री जल कल्याण भारत सरकार डॉ महेंद्र सिंह मंत्री जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति, माननीय सदस्य विधानसभा परिषद श्री स्वतंत्र देव सिंह, सांसद झांसी श्री अनुराग शर्मा के उद्बोधन को सुना।
भूमि पूजन कार्यक्रम में बुंदेलखंड विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री मानवेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष श्री राजा बुंदेला, विधायक बबीना राजीव सिंह पारीछा सहित अन्य पदाधिकारियों ने सहभागिता की, उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री सहित समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.