सेवानिवृत्त होने पर भोपाल पुलिस के अधिकारियों को दी गई भावभीनी विदाई | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

सेवानिवृत्त होने पर भोपाल पुलिस के अधिकारियों को दी गई भावभीनी विदाई | New India Times

सीएसपी एमपीनगर नगर श्री सतीश समाधिया एवं थाना शाहपुरा के सब इंस्पेक्टर श्री बी.एल. अहिरवार के सेवा निवृत्त होने पर भोपाल पुलिस के अधिकारियों ने सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए विदाई समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी|

इस अवसर पर डीआईजी शहर श्री इरशाद वली, एसपी हेडक्वॉर्टर श्री धर्मवीर सिंह, एसपी साउथ श्री साई कृष्णा थोटा, एएसपी श्री रजत सकलेचा, एएसपी श्री संजय साहू, एएसपी श्री रामसनेही मिश्रा व अन्य अधिकारियों ने सेवा निवृत्त अधिकारियों को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भावभीनी विदाई दी एवं स्वस्थ व सुखी जीवन की शुभकामनाएं दी।

डीआईजी श्री इरशाद वली सेवानिवृत्त अधिकारियों को शुभकामनाएं व बधाई देते हुए कहा कि दोनों अधिकारियों ने राजधानी में चुनौतीपूर्ण एवं अनेक विपरीत परिस्थितियों में लगन और जिम्मेदारी पूर्वक कर्तव्य निभाया। इसके लिए भोपाल पुलिस हमेशा आपकी आभारी रहेगी। भोपाल पुलिस की तरफ से स्वस्थ व सुखी जीवन की बहुत सारी शुभकामनाएं। पुलिस विभाग/परिवार जीवन मे हमेशा आपके सहयोग के लिए तत्पर रहेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.