कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में <br>स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की हुई समीक्षा | New India Times

रहीम शेरानी, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में <br>स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की हुई समीक्षा | New India Times

17 जून 2020 को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्टर श्रीमती सुरभि गुप्ता की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष अलीराजपुर में आयोजित की गई।
बैठक में कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए आवष्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. प्रकाश ढोके, डीपीएम श्रीमती प्रीती राठौर, सिविल सर्जन डाॅ. केसी गुप्ता, जिला आयुष अधिकारी डाॅ. एनएस वास्कले, ईई आरईएस श्री एचएस भावेल सहित बीएमओ एवं स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों से जुडे अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम, कुष्ठ कार्यक्रम, परिवार नियोजन कार्यक्रम, टीकाकरण कार्यक्रम, एनसीडी, आरसीएच आदि की प्रगति की समीक्षा की। उक्त कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए उन्होंने जिले में संस्थागत प्रसव शत प्रतिषत सुनिष्चित किये जाने हेतु विषेश प्रयास संबंधी दिशा निर्देष देते हुए कहा उक्त कार्य में किसी भी स्तर पर कोताही बरदाष्त नहीं की जाएगी। नगरीय क्षेत्र में होम डिलीवरी की जानकारी पर संबंधित आषा कार्यकर्ता को हटाने के निर्देष देते हुए चिकित्सकों के दल को उक्त परिवार से संपर्क करने एवं होम डिलीवरी का कारण जानकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि कुपोषण मुक्ति हेतु एनआरसी में बच्चों को भर्ती कराया जाए। एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य एवं आईसीडीएस विभाग मिलकर सघनता के साथ प्रयास करें। बैठक मे उन्होंने निर्देश दिए कि कोरोना वायरस से बचाव के प्रयासों के लिए आगे भी सतत तत्पर जारी रहें। साथ ही फीवर क्लीनिक के माध्यम से सर्दी, खांसी एवं बुखार के मरीजों का इलाज किया जाए। बैठक में उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए आवष्यक दिशा निर्देश भी दिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.