जान जोखिम में डालकर लोग कर रहे हैं आवागमन | New India Times

मो. मुज़म्मिल/मो. जलील, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जान जोखिम में डालकर लोग कर रहे हैं आवागमन | New India Times

जुन्नारदेव नगर के वार्ड क्रमांक 16 की अंतिम सीमा पर स्थित पुलिया जोकि विगत कई वर्षो से क्षतिग्रस्त है जिसके नवनिर्माण की मांग आम लोगों ने शहीद वार्ड की पार्षद उर्मिला आम्र वंश के द्वारा नापा से की गई है लेकिन फिर भी नवनिर्माण आज तक नहीं किया गया। पुलिया का उपयोग नगर के विभिन्न वार्डों सहित आसपास की ग्रामीण क्षेत्रों के लोग आवागमन कर नगर के मुख्य बाजार क्षेत्र रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, सरकारी अस्पताल, स्कूल कॉलेज सहित विभिन्न विभागों के कार्यालय पहुंचने का शॉर्टकट एवं सरल मार्ग का उपयोग करते हैं। पुलिया के टूट जाने से यह मार्ग पूर्ण रूप से बंद हो चुका है। बारिश के दिनों में नदी में बाढ़ आज आने के बावजूद भी लोग अपनी जान जोखिम में डालकर टूटी पुलिया के पास से नदी के अंदर बाढ़ के पानी को पार करते हुए आवागमन करने को मजबूर हैं। संबंधित विभाग द्वारा बेरिकेटिंग करके यह मार्ग को बंद भी नहीं किया गया जिससे आम लोगों का आवागमन निरंतर जारी है जिससे कोई बड़ी दुर्घटना हो जाने से इनकार नहीं किया जा सकता जो कि यह संबंधित विभाग की बड़ी लापरवाही को उजागर करता है। समय रहते बारिश के पूर्व ही पुलिया का नव निर्माण करा लिया जाना चाहिए था जोकि अब बारिश के दिनों में नदी में बाढ़ आ जाने के कारण पुलिया का नवनिर्माण किया जाना असंभव नजर आ रहा है जिससे इस वर्ष फिर एक बार लोगों को शहर में प्रवेश करने के लिए लगभग 2 किलोमीटर की दूरी ज्यादा तय कर के आना जाना पड़ेगा। संबंधित विभाग की लापरवाही का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.