केंद्र सरकार के कोयला मंत्रालय द्वारा वेकोलि की तीन खादानों का ऑनलाइन प्रक्रिया से किया गया उद्घाटन, विधायक सुनील ऊईके ने किया शारदा खदान का निरीक्षण, रोजगार का मिलेगा अवसर | New India Times

मोहम्मद मुज़म्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

केंद्र सरकार के कोयला मंत्रालय द्वारा वेकोलि की तीन खादानों का ऑनलाइन प्रक्रिया से किया गया उद्घाटन, विधायक सुनील ऊईके ने किया शारदा खदान का निरीक्षण, रोजगार का मिलेगा अवसर | New India Times

केंद्र सरकार के कोयला मंत्रालय द्वारा वेकोलि की तीन खादानों का उद्घटन ऑनलाइन प्रक्रिया से किया गया। तीन खदानों में से एक महाराष्ट्र की अदासा खदान और मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की शारदा और धनकसा भूमिगत कोयला खदानों का उद्घाटन किया गया।ऑनलाइन उद्घाटन भूमि पूजन के बाद। किया गया। मुख्य महाप्रबंधक कन्हान व क्षेत्र के सभी अधिकारियों के साथ विधायक सुनील उईके खदान स्थल पहुंचकर निरीक्षण किया।

ज्ञात रहे कि छिंदवाड़ा जिले में इन खदानों को शुरू किए जाने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और छिंदवाड़ा जिले के सांसद नकुलनाथ विशेष रूप से प्रयासरत थे। उद्घाटन कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और यशस्वी सांसद नकुलनाथ के साथ साथ केंद्रीय सड़क निर्माण मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय कोयला एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, वेस्टर्न कोल फील्ड लिमिटेड के चेयरमेन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न क्षेत्रों के सांसद और विधायक शामिल हुए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.