जफर खान, अकोला (महाराष्ट्र), NIT:

अकोला महानगर में कोरोना का संकट बढ़ता ही जा रहा है क्योंकि करोना मरीजों की संख्या बढ़ते हुए आकडा 525 से भी अधिक हो गया है। करोना मरीजों की रिपोर्ट में सुधार लाकर इसकी जांच शासकीय मेडिकल कॉलेज व शासकीय अस्पताल में कर जांच में सुधार लाने की मांग अकोला महानगर सपा के अध्यक्ष महमूद खान पठाण ने जिलाधिकारी को शुक्रवार को निवेदन देकर की है।
अकोला के करोना मरीजों के जांच परिणाम नागपुर से आने से मरीजों के सुधार में पांच दिन की लंबी देरी हो रही है, इस देरी से मरिज की हालत दिन ब दिन खराब होकर मरीजों की मृत्यु संख्या में बढोत्तरी हो रही है। एक तरफ मरीजों में स्वास्थ के प्रति घबराहट तथा दूसरी तरफ जांच रिपोर्ट की देरी से मरीजों की संख्या बढने की बात निवेदन में की गयी है। यदि मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आती है तथा उसे बाद में खासी, बुखार आता है तो सरकारी अस्प्ताल केवल करोना मरीजों की ही जांच करने से मरीज को निजी अस्पताल का रास्ता अख्तियार करना पड़ता है। वहां उसे काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सामान्य उपचार कराने आये मरीजों को सीधे दोबारा करोना लक्षण की जांच करने को कहा जाता है। शासन को ऐसी खामियां तुरंत दूर कर खांसी, बूखार, दमा जैसे मरीजों के दोबारा करोना जांच के निजी अस्पताल के डॉक्टरों के निर्देश को रद्द कर मरीजों को नाहक परेशान करने वाले निजी डॉक्टर्स पर कठोर कार्यवाही करने की मांग महमूद खान पठाण ने इस निवेदन पत्र में की है। यह निवेदन निवासी उपजिलाधिकारी प्रा.संजय खडसे को महमूद खान पठाण के नेतृत्व में दिया गया है।
इस अवसर पर कैफ खान, वसीम खान, बबलू भाई, मुजाहीद खान, जावेद ईरानी समेत समाजवादी पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
