कोरोना वॉरियर्स प्रधान आरक्षक के शोक निवारण कार्यक्रम में पुलिस परिवार ने की शिरकत | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

कोरोना वॉरियर्स प्रधान आरक्षक के शोक निवारण कार्यक्रम में पुलिस परिवार ने की शिरकत | New India Times

पिछले दिनों कोविड-19 महामारी के रोकथाम में कोरोना वॉरियर्स के रूप में कार्य कर रहे प्रधान आरक्षक प्रेम नारायण खतेडिया का निधन झाबुआ में ही हो गया था जिसके बाद उनके गृह ग्राम रंभापुर में आकर अंतिम संस्कार किया गया था। वे अपने पीछे अपनी पत्नी शकुंतला खतेडिया, दो पुत्री माया और विनीत जो कि विवाहित हैं व एक पुत्र मनीष खतेडिया जो घर पर ही रह रहा है को छोड़कर चले गए।

कोरोना वॉरियर्स प्रधान आरक्षक के शोक निवारण कार्यक्रम में पुलिस परिवार ने की शिरकत | New India Times

प्रभु मिलन नारायण खतेडिया का शोक निवारण आयोजन में पुलिस अधीक्षक विनीत जैन के प्रतिनिधि के रूप में थाना प्रभारी मेघनगर श्रीमती कौशल्या चौहान एव रंभापुर चौकी प्रभारी श्री हरिसिंह चुंडावत, हीरालाल मालीवाल,
मुकेश, शेलेन्द्र रघुवासी एवं समस्त पुलिस स्टाफ द्वारा उनके निवास पर जाकर परिवार को सांत्वना एवं उनके पुत्र मनीष खतेडिया को पगड़ी बांधकर रश्म अदा की एवं परिवार के वरिष्ठ सदस्य श्री डॉक्टर बसंतसिंह खतेडिया को भी पगड़ी बंधाकर उनके परिवार का सम्मान किया।

इस मौके पर मेघनगर थाना प्रभारी कौशल्या चौहान ने पत्नी को ढांढस बंधाया एव सांत्वना दी। इस मौके पर उनके अनुज नरेंद्र खतेडिया और गजेंद्र खतेडिया चंद्रपाल खतेडिया फोजमाल खतेडिया एवं समस्त खतेडिया परिवार उपस्थित रहा। शोक सभा के आयोजन में सोशल डिस्टेंस का पालन एवं मास्क लगाकर परिवार जनों ने अल्प संख्या में सहभागिता प्रदान की व दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मोन एवं परिवार को दुख सहन करने की प्रार्थना की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.