धौलपुर सरमथुरा पुलिस ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में प्लास्टिक के कट्टों में 240 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडा-चूरा सहित आरोपी को किया गिरफ्तार | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर सरमथुरा पुलिस ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में प्लास्टिक के कट्टों में 240 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडा-चूरा सहित आरोपी को किया गिरफ्तार | New India Times

धौलपुर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा आईपीएस के निर्देशन थ व अति. पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र वर्मा आरपीएस के निकट सुपरीवीजन में कोरोना महामारी के संक्रमण को फैलने से रोकने के चल रहे लॉक डाउन का आमजन से पालन करवाने के लिए और अवैध मादक पदार्थों पर अंकुश लगाने के लिए धौलपुर पुलिस पूरी सजगता से कार्य कर रही है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया है कि कल दिनांक 22.05.2020 थाना सरमथुरा पुलिस ने गश्त के दौरान गौलारी रोड पर खरवाई की पुलिया से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में 24 प्लास्टिक के कट्टो में 240 किलो अवैध पदार्थ मादक डोडा-चूरा को जब्त करते हुए मुल्जिम रामनाथ पुत्र शिवचरन जाति गुर्जर निवासी पीली कछा रिठौरा थाना बसईडांग जिला धौलपुर को गिरफ्तार को किया जाकर गिरफ्तार उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान व गहनता से पूछताछ की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.