अली अब्बास, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

नेशनल यूनियन जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट के नेतृत्व में आज पत्रकारों ने प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन मथुरा के जिला अधिकारी श्री सर्वज्ञ राम मिश्रा को सौंपकर पत्रकारों को भी 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज में शामिल करने की मांग की है।
ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष कमल कांत उपमन्यु एडवोकेट के नेतृत्व में गुरुवार को मथुरा के जिलाधिकारी श्री सर्वज्ञ राम मिश्रा को देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को संबोधित एक ज्ञापन भेंट किया गया जिसमें पत्रकार परिवारों को 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज में शामिल करने की प्रमुख मांग की गई है। श्री उपमन्यु ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री को भेजे ज्ञापन में 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज में पत्रकार परिवारों, मीडिया संस्थानों में कार्यरत सभी कर्मचारियों एवं समाचार वितरकों को भी आर्थिक पैकेज दिए जाने की मांग की है।
उन्होंने बताया कि उन्होंने ज्ञापन में लिखा है इस कोरोना संक्रमण महामारी के चलते सारी व्यापारिक व्यवस्थाएं अस्त-व्यस्त हैं जिससे मीडिया संस्थान के पत्रकारों, कर्मचारियों एवं समाचार वितरकों के सामने खाने का संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने मांग की है कि पत्रकार परिवारों के बच्चों की फीस माफ हो, पत्रकार परिवारों के घर की बिजली बिल माफ हो तथा समाचार वितरक मीडिया संस्थान एवं कर्मचारियों के घरों में पूर्ति विभाग द्वारा निःशुल्क राशन सामग्री मुहैया कराई जाए।
श्री उपमन्यु ने बताया कि आगरा में दैनिक जागरण के उप संपादक श्री पंकज कुलश्रेष्ठ जो कोरोना महामारी की चपेट में आकर शहीद हो गए हैं उन्हें कोरोना शहीद योद्धा घोषित किया जाए तथा उनके परिवार को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता, पत्नी को सरकारी नौकरी और परिवार को सरकारी घर की सुविधा दी जाए।
इस महामारी में जान हथेली पर लेकर जो पत्रकार पल-पल की खबर समाज को दे रहे हैं ऐसे प्रभावित परिवारों की आर्थिक सहायता की जाए।
इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार धाराजीत सरस्वत, प्रवेश चतुर्वेदी, गौरव, विपिन सारस्वत, परवेज अहमद, प्रकाश सिंह राजकुमार तोमर, राज ठाकुर, मुकेश कुशवाह, महेश सिंह, रईस कुरैशी, जाहिद, फैजल कुरेशी, बीएस छोकर, हेमंत शर्मा, बॉबी मिश्रा, सुशील गोस्वामी, अशफाक अहमद, अनेक सिंह, चौधरी विजय, मधुसूदन शर्मा, वकील खान, गिरीश ठाकुर आदि उपस्थित थे।
