मानवसेवा के 40 वें दिन आदिवासीपुरा में सत्येन्द्र शर्मा ने किया भोजन वितरण, विश्व पत्रकारिता दिवस पर पुष्प वर्षा कर किया गया स्वागत | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

मानवसेवा के 40 वें दिन आदिवासीपुरा में सत्येन्द्र शर्मा ने किया भोजन वितरण, विश्व पत्रकारिता दिवस पर पुष्प वर्षा कर किया गया स्वागत | New India Times

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्रीमन्त ज्योतिरादित्य सिंधिया के मार्गदर्शन में विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में समस्या आपकी संघर्ष हमारा कार्यक्रम के संयोजक सत्येन्द्र शर्मा के द्वारा कोरोना वॉरियर्स के तौर पर कर्मवीर आदरणीय पत्रकार भी अपने जान को जोखिम में डालकर अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं। ऐसे कर्मवीर योद्धाओं का आज फूलबाग स्थित प्रेस क्लब के सामने पुष्प वर्षा कर माला पहनाकर मास्क सेनेटाइजर देकर अभिनन्दन कर गया। इस अवसर पर प्रिंट मीडिया, न्यूज चैनल एवं ऑन लाइन पोर्टल के पत्रकार गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर समस्या आपकी, संघर्ष हमारा अभियान के संयोजक सत्येन्द्र शर्मा ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान दिन-रात मेहनत कर पत्रकार जमीनी हकीकत को शासन और प्रशासन को अवगत कराने में लगे हुए हैं। लोगों में सकारात्मक भाव पैदा कर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनकी कर्मठता को देखते हुए सम्मान किया गया यह सम्मान उनके काम के आगे कुछ भी नहीं है ऐसे कर्मवीर योद्धाओं सम्मानित पत्रकार गण को प्रणाम करता हूं उनके परिवारों को प्रणाम करता हूँ कि देश को कोरोना वायरस से बचाने के लिए सकारात्मक कार्य दिन रात कर रहे है।

श्रीमन्त ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के मार्गदर्शन में समस्या आपकी संघर्ष हमारा कार्यक्रम के संयोजक सत्येन्द्र शर्मा के द्वारा लगातार 40 वे दिन भोजन वितरण कार्य जारी रहा आज आदिवासी पूरा में भोजन वितरण किया गया।

आदरणीय पत्रकारगण का सम्मान करने वालो में सत्येन्द्र शर्मा के साथ वार्ड अध्यक्ष सुधीर गुप्ता, वार्ड अध्यक्ष अभिषेक सिंघल, वार्ड अध्यक्ष मोनू सवीता, जिला उपाध्यक्ष पुनीत शर्मा, जिला महामंत्री विनोद चतुर्वेदी, जिला सचिव रजत सवीता उपस्थित रहे।

By nit