दूसरे जिलों से आने वाले दो पहिया वाहनों व व्यापारियों के नहीं मानने पर पुलिस प्रशासन ने अपनाया कड़ा रुख | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

दूसरे जिलों से आने वाले दो पहिया वाहनों व व्यापारियों के नहीं मानने पर पुलिस प्रशासन ने अपनाया कड़ा रुख | New India Times

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संकट को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा धार जिले की सीमा सील कर दी गई है उसके बावजूद भी धार जिले से आने वाले दो पहिया वाहन झाबुआ में घुसने को नहीं मान रहे हैं जिसे देखते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन के चौकी प्रभारी रंजन सिंह गणावा, एएसआई जवसिंह बिलवाल, प्रधान आरक्षक हरिराम चौहान, प्रधान आरक्षक उमेश पुरोहित आरक्षक पंकज राजावत आरक्षक राकेश मौर्य सहित स्टाफ ने सख्ती बरती साथ ही धार जिले से आने वाले समस्त वाहनों को वापस धार जिले की ओर मोड़ा जा रहा है साथ ही धार जिले से आने वाले लोगों को समझाइश दी जा रही है कि आप जब तक कोरोना वायरस बीमारी खत्म ना हो जाए धार जिले से झाबुआ जिले में प्रवेश ना करें क्योंकि आपके धार जिले में पॉजिटिव केस दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं।
समझाइश देकर राहगीरों को वापस धार जिले की ओर मोड़ा जा रहा है। वहीं नगर में कलेक्टर के निर्देशों की धज्जियां उड़ाने वाले व्यापारियों को भी डांट फटकार लगाते हुए तत्काल दुकानें बंद करवाई एवं कहा कि जो व्यापारी शासन के निर्देशों का पालन नहीं करेगा उस पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जावेगी एवं साथ ही दुकानें सील करने की चेतावनी दी।

By nit