लॉकडाउन के बीच बड़ी राहत, सस्ता हुआ कॉमर्शियल और घरेलू सिलिंडर | New India Times

सद्दाम हुसैन, लखनऊ (यूपी), NIT:

लॉकडाउन के बीच बड़ी राहत, सस्ता हुआ कॉमर्शियल और घरेलू सिलिंडर | New India Times

लॉकडाउन के बीच तेल कंपनियों ने घरेलू व कॉमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दाम में कमी कर बड़ी राहत दी है। घरेलू एलपीजी सिलिंडर में 198 रुपये जबकि कॉमर्शियल में 256 रुपये की कमी की गई है। गैर सब्सिडी वाला घरेलू सिलिंडर 779 के बजाय 581 रुपये में मिलेगा। वहीं, कॉमर्शियल सिलिंडर 1369.50 रुपये के बजाय 1113.50 रुपये में मिलेगा। 5 किग्रा वाला सिलिंडर भी 286.50 के बजाय 69.50 रुपये कम 217 रुपये में मिलेगा। नई दरें शुक्रवार से लागू हो गईं हैं।

सरकार देती है गैस सिलिंडर पर सब्सिडी

मौजूदा समय में सरकार एक वर्ष में प्रत्येक घर के लिए 14.2 किलोग्राम के 12 सिलिंडरों पर सब्सिडी प्रदान करती है। अगर ग्राहक इससे ज्यादा सिलिंडर लेना चाहते है, तो वे उन्हें बाजार मूल्य पर खरीदते हैं गैस सिलिंडर की कीमत हर महीने बदलती है। इसकी कीमत औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क और विदेशी विनिमय दरों में बदलाव जैसे कारक निर्धारित करते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article