संत निरंकारी मंडल द्वारा लाॅकडाउन से प्रभावित जरूरतमंद लगभग 815 परिवारों को भुखमरी से बचाने के लिए वितरित किया गया कच्चा खाद्य सामग्री | New India Times

आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

संत निरंकारी मंडल द्वारा लाॅकडाउन से प्रभावित जरूरतमंद लगभग 815 परिवारों को भुखमरी से बचाने के लिए वितरित किया गया कच्चा खाद्य सामग्री | New India Times

पूरे भारतवर्ष में कोरोना वायरस की वजह से लाॅक डाउन चल रहा है जिस कारण गरीब एवं असहाय लोगों को जीवन यापन में परेशानी हो रही है। इन सभी परिवारों को संत निरंकारी मंडल की ओर से लगातार राशन वितरित किया जा रहा है। यह वितरण लाॅक डाउन के शरुआती समय से ही चल रहा है और निरंतर लाॅकडाउन खत्म होने तक ऐसे ही चलता रहेगा। अब तक संत निरंकारी मंडल द्वारा शहर के अनेकों मोहल्लो में अपने सेक्टर इंचार्ज द्वारा राशन वितरण किया गया है। सन्त निरंकारी द्वारा अब तक 815 परिवारों को कच्चा राशन वितरित किया गया है जिसमें आटा, चावल, चीनी, चाय पत्ती, तेल, हल्दी, मिर्च, नमक, आलू, प्याज एवं सब्जियां वितरण की गई है।

सन्त निरंकारी के स्वयं सेवक विक्रम सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम संत निरंकारी मंडल ब्रांच मुरादाबाद के संयोजक श्री मंशाराम निरंकारी के आदेशानुसार किया गया और आज यह राशन 115 परिवारों को वितरीत किया गया एवं सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरी पूरा पालन किया गया है। यह राशन बांग्ला गांव, चक्कर की मिलक, खुशहालपुर, चाऊ की बस्ती, हनुमान नगर, पीतल बस्ती, विकासनगर, लाइनपार, हरथला इत्यादि जगह बांटा गया एवं ऐसे ही निरंतर यह सेवा चलती रहेगी जिसमें सेक्टर इंचार्ज सत्येंद्र प्रताप जी, जयप्रकाश जी, संजय जी, वीर सिंह जी, मास्टर मनोज जी, गजराम सिंह जी, दौलतराम जी, दिनेश जी, हरगोविंद लाल जी, हेमलता जी एवं सभी सेवादारों ने अपना पूरा सहयोग दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.