पन्ना जिला के अमानगंज में कोरेंटाइन किए गए युवक ने कोरेंटीन रूम में ही फांसी लगाकर की आत्महत्या | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

पन्ना जिला के अमानगंज में कोरेंटाइन किए गए युवक ने कोरेंटीन रूम में ही फांसी लगाकर की आत्महत्या | New India Times

पन्ना जिला के अमानगंज में क्वॉरेंटाइन किए गए युवक ने कॉरेन्टीन रूम में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार सागर जिले की गढ़ाकोटा से अमानगंज आए 6 लोगों को शासकीय स्नातक महाविद्यालय अमानगंज में कोरेंटाइन किया गया था। बताया जा रहा है कि 28 अप्रैल 2020 को 19 वर्षीय राम लखन पिता राम प्रसाद कुशवाहा निवासी घटारी ने शासकीय स्नातक महाविद्यालय की खिड़की से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। खबर लगते ही मौके पर एसडीएम गुनौर सुरेश गुप्ता, तहसीलदार अमानगंज अवंतिका तिवारी, थाना प्रभारी अमानगंज राकेश तिवारी, एफ एस एल टीम पन्ना मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article