अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT;
राजधानी भोपाल में आटो किराया पहले 2 किमी दूरी के 20 रूपये फिर अगले प्रति किमी 10 रूपये निर्धारित था ।लेकिन जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस की सहमति के बाद आरटीओ ने ऑटो का किराया अब पहले 2 किमी 25 रूपये फिर अगले प्रति किमी के 13 रूपये बढ़ा तो दिया, लेकिन शहर में दौड़ रहे 12 हजार ऑटो चालकों की मनमानी न जिला प्रशासन रोक पा रही है और न ही आरटीओ। इनके प्रति ट्रैफिक पुलिस भी कोई सख्ती नहीं दिखा पा रही है।
स्थिति यह है कि ऑटो चालक न तो वर्दी पहनते हैं और न ही ऑटो में लगे मीटरों को चालू करते हैं। इतना ही नहीं कई ऑटो में तो मीटर भी नहीं लगे हैं। सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार यात्रियों से मनमाना किराया वसूलना, यात्रियों से किराए को लेकर बहस करना राजधानी भोपाल में आम हो गया है। रात में ऑटो चालक यात्रियों से दो से तीन गुना किराया वसूल करते हैं।
