श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ आपत्तिजनक एडिटेड वीडियो के खिलाफ सत्येन्द्र शर्मा ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर की दोषियों के गिरफ्तारी की मांग | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ आपत्तिजनक एडिटेड वीडियो के खिलाफ सत्येन्द्र शर्मा ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर की दोषियों के गिरफ्तारी की मांग | New India Times

समस्या आपकी संघर्ष हमारा के संयोजक सत्येन्द्र शर्मा के द्वारा ग्वालियर पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन को ज्ञापन देकर पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमन्त ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट एवं वीडियो वायरल करने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही कर गिरफ्तारी की मांग की है जिस पर पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने मामले को तुरन्त संज्ञान में लेकर अधीनस्थ अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश देते हुए मामले को सायबर सेल को सौंपा है जिस पर कड़ी कार्यवाही प्रारम्भ हो गई है।

समस्या आपकी संघर्ष हमारा के संयोजक सत्येन्द्र शर्मा ने बताया की पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी की लोकप्रियता से घबरा कर उनकी साफ स्वक्ष छवि को धूमिल करने के प्रयास आये दिन सोशल मीडिया पर किये जा रहे हैं। अभी हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें श्रीमन्त ज्योतिरादित्य सिंधिया जी का एडिटेड वीडियो आपत्तिजनक दृश्य बनाकर वायरल किया गया है जिसमें पूर्व विधायक गण भी दिखाई दे रहे हैं। पुलीस अधीक्षक नवनीत भसीन ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही का आश्वासन सत्येन्द्र शर्मा को दिया है।

पुलीस अधीक्षक नवनीत भसीन को ज्ञापन देने वालो में सत्येन्द्र शर्मा के साथ महामंत्री रवि शर्मा, उपाध्यक्ष पुनीत शर्मा, वार्ड अध्यक्ष गौरव योगी, कोषाध्यक्ष पिन्टू कटारिया, सचिव रवि चौहान उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.