जिला कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, सूखा घोषित करने और किसानों का कर्ज माफ करने की मांग | New India Times

मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

जिला कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, सूखा घोषित करने और किसानों का कर्ज माफ करने की मांग | New India Times

जिला कांग्रेस कमेटी पांढुरना द्वारा माननीय राष्ट्रपति महोदया के नाम जिला कलेक्टर महोदय, पांढुरना को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में दो प्रमुख मांगें रखी गईं।

पहली मांग में मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार के निर्णयों को लेकर दो चुनाव आयुक्तों द्वारा 14 बार आपत्ति दर्ज कराने के मामले की स्वतंत्र जांच कराने, उन्हें पद से हटाने, इस्तीफा लेने एवं गिरफ्तारी की मांग की गई। कांग्रेस नेताओं ने इसे राहुल गांधी द्वारा उठाए गए “वोट चोरी” अभियान से जोड़ते हुए इस मामले की जांच की मांग की।

दूसरी मांग में कहा गया कि पांढुरना जिले में इस वर्ष अत्यंत कम वर्षा के कारण खरीफ की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है और खेतों में दरारें पड़ गई हैं। किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ करने, प्रति एकड़ उचित मुआवजा देने तथा जिले को अतिशीघ्र सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की गई।

इस दौरान पांढुरना जिला कांग्रेस कमेटी, पांढुरना एवं सौसर के विधायक, विधानसभा ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस के पदाधिकारी, सभी अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, युवा नेता, महिला नेत्रियां, पार्षदगण एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.