भारत सेवा न्यास द्वारा लॉक डाउन के दूसरे चरण में भी सतत सेवा कार्य जारी | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

भारत सेवा न्यास द्वारा लॉक डाउन के दूसरे चरण में भी सतत सेवा कार्य जारी | New India Times

वैश्विक महामारी कोरोना आपदा के संकट कारण लगे दूसरे चरण के लाॅक डाउन के दसवें दिन भी भारत सेवा न्यास के द्वारा सतत सेवा कार्य जारी रहा। भारत सेवा न्यास के द्वारा प्रदेश व देश में अपनी टीमों के से माध्यम से गरीब, निर्धन, विकलांगों, विधवा, असहाय की भूख की पीड़ा को दूर करने के प्रयास निरंतर जारी हैं ।इस अभियान में लगी भारत सेवा न्यास की टीमें पात्रों को उनके घरों पर जा जा कर के 10 दिनों तक की निःशुल्क खाद्यान्न सामग्री जिसमें आटा, दाल, चावल, नमक, तेल, मसाला इत्यादि जरूरी राशन का सामान देकर राहत पहुचाने का काम किया जा रहा है।

भारत सेवा न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र पाण्डव ने बताया कि अपनी टीम के माध्यम से देश व प्रदेश में अपनी टीमों के माध्यम से अति गरीब लोगों के लिए भोजन वितरण अभियान लॉक डाउन तक चलता रहेगा। श्री पाण्डव ने बताया कि वैश्विक महामारी से बचने का उपाय भी लोगों को बताया जा रहा है जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग जिसमें लगभग 2 मीटर की दूरी बनाकर रहना, हर 30 मिनट में अपने अपने हाथों को साबुन से साफ करना, घर पर ही रहना, आत्म संयम से रहना बता करके लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

इस कार्य में प्रदेश संयोजक रुस्तम सिंह लोधी, सह संयोजक देवेंद्र अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री संगठनअनुराग पांडेय, प्रदेश संवाद प्रभारी दीपक अवस्थी, प्रदेश सचिव पंकज अग्रवाल, जिला संयोजक प्रेम शंकर शर्मा, महानगर संयोजक संजय अग्रवाल आदि का विशेष योगदान रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article