गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

अम्बेडकर नगर जिला के बेवाना थाना क्षेत्र के रामपुर जयसिंह निवासी मुमताज पुत्र जैनुल्लाह ने थाना बेवाना को लिखित शिकायती पत्र में कहा कि विगत दिनों 3 मार्च 2020 को गांव के अमर बहादुर कन्नौजिया से हमारा जमीनी विवाद जिला न्यायालय में विचाराधीन है और मैं कमजोर व गरीब आदमी हूं जिसका विपक्षी नाजायज़ फायदा उठा रहे हैं। अमर बहादुर कन्नौजिया मनोज कन्नौजिया, माखन कन्नौजिया, मंगल कन्नौजिया, मुन्नी लाल कन्नौजिया, हरी लाल कन्नौजिया, धीरज कन्नौजिया आदि लोगों के साथ गोलबंद होकर मेरे घर पर धावा बोलते हुए ईंट पत्थरों से हमला कर दिया जिसमें पीड़ित गर्भवती महिला के साथ अन्य को भी काफी चोटें आई हैं।

पीड़ित ने बताया कि आए दिन जान से मार देने की धमकी भी मिल रही है और एससी/एसटी का मुकदमा दर्ज करवाने की धमकी दी जाती है। पीड़ित द्वारा कम से कम 25 बार डायल 112 पुलिस को इस बाबत जानकारी दी है। ग्राम प्रधान सच्चे यादव ने बताया कि आधे गांव का पानी उसी गड्ढे में वर्षों से जाता है अगला पक्ष अपनी दबंगई के बल पर पानी को रोकना चाहता लेकिन पुलिस तमाशा देख रही है।
पीड़ित ने कहा कि विपक्षी अमर बहादुर कन्नौजिया सहित सभी लोग दबंग किस्म के आदमी हैं जिनसे मुझे मेरी जान का खतरा है। अगर मेरी इन लोगों के द्वारा हत्या की जाती है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। बेवाना पुलिस ने उचित कार्रवाई करने के बजाए 151 पर चालान कर खानापूर्ति कर ली है जबकि दूसरी तरफ गर्भवती महिला के पेट में चोट लगने के कारण वह काफी परेशान है लेकिन पुलिस द्वारा मेडिकल तक भी नहीं करवाया गया। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।
