चिलचिलाती धूप में प्रशासन ने फ्लैग मार्च कर किया शक्ति प्रदर्शन। इसी तरह आपका सहयोग चाहिए: एसडीएम श्री पराग जैन | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

चिलचिलाती धूप में प्रशासन ने फ्लैग मार्च कर किया शक्ति प्रदर्शन। इसी तरह आपका सहयोग चाहिए: एसडीएम श्री पराग जैन | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर में प्रशासन ने अपनी पूरी टीम के साथ नगर के मुख्य मार्गो सहित गली मोहल्लों में से कोरोना जागृति के लिए फ्लैग मार्च निकाला जिसमें अनुविभागीय अधिकारी श्री पराग जैन, तहसीलदार शक्ति सिंह चौहान, नगर परिषद अधिकारी विकास डावर, राजस्व अमला, पुलिस टीम, नगर परिषद कर्मचारी आदि मौजूद रहे। चिलचिलाती धूप में निकाले गये फ्लैग मार्च में अनुविभागीय अधिकारी श्री पराग जैन एवं तहसीलदार शक्ति सिंह चौहान ने जगह-जगह चौराहों पर मेघनगर वासियों को लॉक डाउन में प्रशासन का सहयोग करने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि अगले आदेश तक हमें इसी तरहा लॉक डाउन के नियमों का पालन करते रहना है,
आपके सहयोग से हम इस जंग को जीतने में कामयाब हो रहे हैं, हम आप सभी के शुक्रगुजार हैं। इस बीच बैंकों के सामने ग्रामीणों की भीड़ को देखकर उन्हें नर्म लहजे में समझाइश दी और कहा कि सरकार के द्वारा आपके खातों में जो राशि डाली गई है उसे तुरंत निकालने की अनिवार्यता नहीं है। जरुरत हो तो ही यह राशि बैंक से निकलवाने के लिए ही नगर में आएं, यह राशी आपकी अपनी है, यह लेप्स नहीं होगी तथा इसे दूसरा भी कोई नहीं निकाल पाएगा। खाता धारक जब चाहें तब इस राशि को निकाल सकता है और कियोस्क सेंटर वाले गांवों में घर-घर जाकर इस योजना का लाभ देंगे। आप लोग बैंकों में अनावश्यक रूप से भीड़ ना करें, प्रशासन का सहयोग करें।

जनता जनार्दन ने किया प्रशासनिक टीम का स्वागत

चिलचिलाती धूप में प्रशासन ने फ्लैग मार्च कर किया शक्ति प्रदर्शन। इसी तरह आपका सहयोग चाहिए: एसडीएम श्री पराग जैन | New India Times

अभी तक देखा गया है कि नगर में नगर की जनता ने धार्मिक शोभा यात्राएं, शादी विवाह आदि आयोजनों में ही देखी थी लेकिन आज प्रशासन द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भव्य मार्च निकाला जिसमें माईक से सूचनाएं भी दी जा रही थीं। सभी प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिसकर्मी चल रहे थे साथ ही नगर परिषद का अमला भी चल रहा था पूरे लाव लश्कर के साथ जैसे टीम के पीछे ट्रैक्टर सैनिटाइज करने वाले कर्मी सेनीटाइज करते हुए चल रहे थे इसके पीछे पुलिस के वाहन सायरन बजाते हुए चल रहे थे। अनुशासित रूप से चल रहे इस मार्च के प्रत्येक सदस्यों का पूरे जनता जनार्दन ने फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया। अधिकारियों ने नगरवासियों का सहयोग के लिए आभार भी माना तो जनता जनार्दन ने भी प्रशासन को कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद दिया, तारीफ की और बधाइयां दीं।

समाजसेवी रवि सुराना ने कहा के जिला कलेक्टर प्रबल सिपाहा, पुलिस कप्तान विनीत जैन तथा स्थानीय अनुविभागीय अधिकारी पराग जैन, तहसीलदार शक्तिसिंह, नगर परिषद अधिकारी विकास डावर एवं पुलिस प्रशासन के इस विपदा के दौर में मुख्य बिंदुओं पर कुशलतापूर्वक त्वरित निर्णय व उचित कदम से आज हमारा झाबुआ जिला कोरोना मुक्त है। प्रशासन के सभी अधिकारी तथा कर्मचारियों द्वारा दिन रात की जा रही कड़ी मेहनत का ही यह सफल परिणाम है। इसके लिये सभी छोटे बड़े अधिकारी बधाई के पात्र हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.