मुरादाबाद की सड़कों पर लाॅक डाउन में अपनी जान की बाज़ी लगा कर ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मियों पर घरों के ऊपर से बरसाए गये फूल | New India Times

आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

मुरादाबाद की सड़कों पर लाॅक डाउन में अपनी जान की बाज़ी लगा कर ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मियों पर घरों के ऊपर से बरसाए गये फूल | New India Times

थाना सिविल लाइन क्षेत्र के चक्कर की मिलक पर जैसे ही ए एसपी दीपक भूकर अपनी टीम व फोर्स के साथ पैदल गश्त करते हुए पहुंचे तो वो वहां का नज़ारा देख कर हैरान रह गए, पुलिस टीम के ऊपर वहां खड़े लोगों के साथ ही घरों की बालकनी से महिलाओं और बच्चों ने फूलों की बारिश करनी शुरू कर दी है, ये खूबसूरत नज़ारा देख पुलिस अधिकारी बहुत खुश हुए, हर तरफ से पुलिस पर फूल बरसाए जा रहे थे, छोटे हो या बड़े बूढ़े हो या जवान सभी अपने अपने घरों की खिड़कियों व छतों से फूल बरसाकर स्वागत करने में लगे थे, साथ ही समाज के कुछ ज़िम्मेदार क्षेत्रवासियों ने सोशल डिस्टेन्स का भी पूरा खयाल रखते हुए ए एसपी दीपक भूकर व एस एच ओ नवल मारवाह व ताली बजाकर ज़ोरदार स्वागत किया व कार्यशैली की सराहना की।
इस मौके पर एएसपी दीपक भूकर एस एच ओ सिविल लाइन नवल मारवाह चौकी प्रभारी सर्वेश कुमार उप निरीक्षक प्रवीण कुमार एवं पुलिस बल के साथ-साथ फोर्स मौजूद रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.